एक्सप्लोरर

Mumbai Murder: 'तुमने मेरे साथ ऐसा क्यों किया', मुंबई में बीच रोड पर युवक ने लोहे की रिंच से की एक्स गर्लफ्रेंड की हत्या

Mumbai Murder News: मुंबई पुलिस के मुताबिक युवक और युवती का पहले से अफेयर था, लेकिन दोनों में किसी बात को लेकर मनमुटाव हो गया और युवती ने ब्रेकअप कर लिया था. इसके बाद युवक ने उसकी हत्या कर दी.

Mumbai Murder On Road: महाराष्ट्र के मुंबई में हत्या का एक सनसनीखेज मामले सामने आया है. मुंबई के वसई इलाके में मंगलवार सुबह करीब आठ बजे आरती नाम की युवती घर से जॉब पर निकली थी. इसी दौरान सड़क पर पैदल जा रही आरती के पीछे से उसका पूर्व प्रेमी आया और हमला कर दिया. युवती हमले में घायल हो गई और जमीन पर गिर पड़ी. इसके बाद वह दोबारा उठ नहीं पाई.

आरोपी रोहित यादव ने दर्जनों बार लड़की के सिर पर लोहे के पाने से हमला किया. युवती की चीख सुनकर एक-दो लोग आगे बढ़े और आरोपी को पकड़ने की कोशिश की. लेकिन, आरोपी के हाथ में लोहे के पाने को देखकर हिम्मत नहीं जुटा सके. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. युवती की उम्र 20 साल बताई जा रही है.

'तुमने मेरे साथ ऐसा क्यों किया'

एक दूसरे वीडियो में, रोहित स्पैनर को पकड़े हुए महिला के शरीर के ऊपर खड़ा दिखाई दे रहा है. वह उसका चेहरा पकड़ने के लिए नीचे झुकता है और लाश से बात करने लगता है. "तुमने मेरे साथ ऐसा क्यों किया, तुमने ऐसा क्यों किया?" वह उस पर एक बार फिर वार करने से पहले चिल्लाता है. फिर वह खून से सने हुए स्पैनर को एक तरफ फेंक देता है और भीड़ में चला जाता है.

पुलिस ने बताया कि आरती के रिश्ता खत्म करने के बाद से वह परेशान था. पुलिस के मुताबिक आरोपी और युवती का पहले से अफेयर था, लेकिन दोनों में किसी बात को लेकर मनमुटाव हो गया और युवती ने ब्रेकअप कर लिया था. इसके बाद युवती का दूसरे युवक से अफेयर चल रहा था. यही बात रोहित को नागवार गुजरी, जिसके बाद उसने बीच सड़क पर दिनदहाड़े आरती की निर्मम तरीके से हत्या कर दी. आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और घटना की जांच कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के कर्मों की सजा भुगतेगा परिवार? बिजनेस बंद करने का मिला नोटिस
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के कर्मों की सजा भुगतेगा परिवार? बिजनेस बंद करने का मिला नोटिस
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
CM देवेंद्र फडणवीस का ऐलान, किसानों के 48 हजार करोड़ रुपये के पुराने बिजली बिल होंगे माफ
CM देवेंद्र फडणवीस का ऐलान, किसानों के 48 हजार करोड़ रुपये के पुराने बिजली बिल होंगे माफ
डिलिमिटेशन बिल और NDA में शामिल होने की अटकलों पर सुप्रिया सुले का बड़ा बयान, 'जनता के लिए...'
डिलिमिटेशन बिल और NDA में शामिल होने की अटकलों पर सुप्रिया सुले का बड़ा बयान, 'जनता के लिए...'

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
पाक मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
'गौतम गंभीर को बतौर कोच 10 में से 4 नंबर देता दूं', मोहम्मद कैफ का बयान वायरल, पूछा- विराट से बात भी करते हैं?
'गौतम गंभीर को बतौर कोच 10 में से 4 नंबर देता दूं', मोहम्मद कैफ का बयान वायरल, पूछा- विराट से बात भी करते हैं?
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2000 की नई किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, रुक न जाए पैसा इसलिए आज ही कर लें ये काम
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2000 की नई किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, रुक न जाए पैसा इसलिए आज ही कर लें ये काम
Embed widget