एक्सप्लोरर

Mumbai: कहीं जमीन तो कहीं आपसी रंजिश बनी जानलेवा, बांद्रा और नागपाड़ा में हत्या की वारदात से सनसनी

Mumbai Crime News: मुंबई में 10 अप्रैल को 2 अलग-अलग हत्या की वारदातें सामने आईं. एक मामला बांद्रा में जमीन विवाद से जुड़ा था, जबकि दूसरी हत्या नागपाड़ा में पारिवारिक रंजिश के चलते हुई.

Mumbai Crime News: आज इंसान की जान इतनी सस्ती हो गई है कि ज़रा-सी रंजिश, थोड़ी-सी कहासुनी या जमीन का छोटा-सा टुकड़ा भी खून-खराबे की वजह बन जाता है. जहां कभी रिश्ते भावनाओं से जुड़े होते थे, अब वही रिश्ते-नाते दुश्मनी में बदलते जा रहे हैं. मुंबई में गुरुवार (10 अप्रैल) को ऐसी दो घटनाएं सामने आईं, जिनमें न ज़मीर बचा, न रहम अगर बची तो सिर्फ लाशें और तफ्तीश की कहानियां.

बांद्रा में जमीन बना हत्या की वजह
पहली घटना बांद्रा इलाके की है, जहां दरगाह की ज़मीन के मालिकाना हक को लेकर 46 वर्षीय शाकिर अली शेख की निर्मम हत्या कर दी गई. गुरुवार (10 अप्रैल) शाम चार लोगों ने मिलकर उन पर धारदार हथियार से हमला किया. गंभीर रूप से घायल शाकिर की मौके पर ही मौत हो गई. 

इस जघन्य वारदात के बाद बांद्रा पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए इमरान नासिर खान, उस्मान अली जाकिर अली शेख, जाकिर अली शेख और फातिमा उर्फ कायनात इमरान खान को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में जमीन विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है.

नागपाड़ा में पारिवारिक रंजिश की भेंट चढ़ा शख्स
दूसरी घटना नागपाड़ा इलाके में हुई, जहां पारिवारिक रंजिश ने एक और जान ले ली. बोईसर निवासी अजित खारवा अपने 22 वर्षीय बेटे अभय के साथ मोबाइल खरीदने नागपाड़ा आया था. वहीं उसकी मुलाकात उसके बहनोई विजय चतुर खारवा और उसके बेटों से हो गई. पुरानी रंजिश फिर से ताजा हो गई और देखते ही देखते कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया. 

विजय और उसके बेटों ने मिलकर अजित पर धारदार हथियार से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जे.जे. अस्पताल भेजा और जांच शुरू की.

दोनों घटनाएं न सिर्फ इंसानी संवेदनाओं पर सवाल उठाती हैं, बल्कि इस बात की चेतावनी भी देती हैं कि कहीं हम रिश्तों, कानून और ज़िंदगी की अहमियत को भूल तो नहीं रहे? छोटी-छोटी बातों पर जान लेने की सोच समाज को किस दिशा में ले जा रही है यह सोचने का समय आ गया है.

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
सिंहगढ़ किले में शॉट्स पहनने पर टूरिस्ट से मारपीट, 8 पर केस दर्ज
सिंहगढ़ किले में शॉट्स पहनने पर टूरिस्ट से मारपीट, 8 पर केस दर्ज
फडणवीस सरकार का फैसला, रिटायरमेंट के बाद भी डॉग्स रहेंगे पुलिस के साथ
फडणवीस सरकार का फैसला, रिटायरमेंट के बाद भी डॉग्स रहेंगे पुलिस के साथ
'मां विनती करती रही...', छत्रपति संभाजीनगर हादसे को लेकर बोला चश्मदीद
'मां विनती करती रही...', छत्रपति संभाजीनगर हादसे को लेकर बोला चश्मदीद

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
रवि तेजा की Irumudi ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई सारी डिटेल्स
रवि तेजा की 'इरुमुडी' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?जानें- डिटेल्स
राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget