एक्सप्लोरर

Mumbra Train Accident: मुंब्रा ट्रेन हादसे पर चश्मदीद का खुलासा, 'हमारे आगे वाले डिब्बे से कोई शख्स...'

Mumbai Mumbra Train Accident: मुंब्रा रेल हादसे पर भिवंडी निवासी एक प्रत्यक्षदर्शी ने जानकारी देते हुए बताया कि कैसे ये दुर्घटना हुई. वो कल्याण स्टेशन से कसारा-सीएसएमटी ट्रेन में सवार हुआ था.

Thane Train Accident: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोमवार (09 जून) को सुबह एक चलती लोकल ट्रेन से गिरने के कारण राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के एक कांस्टेबल सहित चार यात्रियों की जान चली गई. इसमें 6 लोग घायल भी हुए है. अब इस घटना के एक प्रत्यक्षदर्शी ने बड़ा दावा किया है. उसने बताया कि यह सिलसिला उस वक्त शुरू हुआ, जब उसके आगे वाले डिब्बे से कोई व्यक्ति या तो दीवार से टकराकर गिर गया या ‘कोई चीज हमारे डिब्बे से टकरा गई.’ अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना दिवा और कोपर रेलवे स्टेशन के बीच उस वक्त हुई, जब ट्रेन कसारा की ओर जा रही थी. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि घटना भीड़भाड़ वाली दो ट्रेन के पायदान से लटके यात्रियों और उनके बैग के एक-दूसरे से टकराने के कारण हुई होगी, क्योंकि दोनों ट्रेन एक-दूसरे की विपरीत दिशा में जा रही थी.

हमारे डिब्बे से तीन-चार लोग गिर गए- प्रत्यक्षदर्शी 

मुंब्रा रेल हादसे पर भिवंडी निवासी यह प्रत्यक्षदर्शी कल्याण स्टेशन से कसारा-सीएसएमटी ट्रेन में सवार हुआ था. उसने बताया, ‘‘यह घटना उस वक्त हुई, जब ट्रेन मुंब्रा स्टेशन पर पहुंची. हमारे आगे वाले डिब्बे से कोई व्यक्ति दीवार से टकरा कर या हमारे डिब्बे से किसी चीज के टकराने के कारण गिर गया. उसी समय हमारे डिब्बे से तीन-चार लोग गिर गए और दूसरे डिब्बे से भी कुछ लोग गिर गए. मुझे लगता है कि 7-8 लोग संतुलन खो बैठे और पटरी पर गिर गए.’’

सुबह के समय मुंबई की लोकल ट्रेन में होती है बहुत भीड़

प्रत्यक्षदर्शी ने आगे बताया कि उसका मित्र रेहान शेख (26) जो कल्याण से ठाणे आ रहा था, दुर्घटना में घायल हो गया. सुबह के समय, मुंबई की लोकल ट्रेन के जरिये महानगर के दक्षिण की ओर कहीं अधिक संख्या में यात्री जाते हैं, जहां अधिकांश दफ्तर स्थित हैं. शाम को स्थिति इसके उलट होती है क्योंकि लोग मध्य रेलवे नेटवर्क पर ठाणे और उससे आगे तथा पश्चिमी रेलवे पर अंधेरी और उससे आगे घर के लिए लौटना शुरू कर देते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
छत्रपति संभाजीनगर में 3 मौतों की वजह पर सस्पेंस, जांच का दायरा बढ़ा
छत्रपति संभाजीनगर में 3 मौतों की वजह पर सस्पेंस, जांच का दायरा बढ़ा
विधायक रोहित पवार के PA की नाबालिग बेटी की संदिग्ध मौत, घर के पास मिला शव
विधायक रोहित पवार के PA की नाबालिग बेटी की संदिग्ध मौत, घर के पास मिला शव
मुंबई में 22 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा गिरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
मुंबई में 22 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा गिरी, हादसे में 2 लोगों की मौत

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चिराग पासवान ने शेयर किया 2020 का वीडियो, कहा- 'आरक्षण समाप्त की बात तो दूर, हमें...'
चिराग पासवान ने शेयर किया 2020 का वीडियो, कहा- 'आरक्षण समाप्त की बात तो दूर, हमें...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
Embed widget