एक्सप्लोरर

Mumbai: मां ने पढ़ाई पर फोकस करने कहा तो बेटा हुआ नाराज, फांसी लगाकर दी जान

Mumbai Crime News: मुंबई में नौैवीं कक्षा के एक छात्र को मां बार-बार पढ़ाई पर फोकस करने कहती थी जिस बात से वह इतना नाराज हो गया कि उसने आत्मघाती कदम उठा लिया.

Mumbai News: मुंबई में 14 साल के एक छात्र ने खुदकुशी कर ली. यह घटना भांडुप इलाके में हुई है. छात्र की आत्महत्या के पीछे हैरान करने वाली वजह सामने आई है. बताया जा रहा है कि उसकी मां ने उसे पढ़ाई करने कहा था जिस वजह से नाराज होकर उसने फांसी लगा ली. 

शुरुआती जानकारी  के मुताबिक छात्र ने घर के बेडरूम में फांसी लगा ली. यह भांडुप की एक हाई सोसायटी की घटना है. बच्चे को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. भांडुप पुलिस स्टेशन में एक्सिडेंटल डेथ रिकॉर्ड दर्ज कर लिया गया है.

यह घटना भांडुप के रनवाल ग्रीन्स सोसाइटी में हुई है. यह छात्र नौवीं कक्षा में पढ़ता था. घटना रात के 10.15 बजे हुई है. उसने नाइलॉन की रस्सी को सीलिंग फैन से बांधकर खुदकुशी कर ली. घटना की जानकारी तब पता चली जब मां ने उसके कमरे का दरवाजा खोला. बच्चे को तुरंत फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल के अधिकारियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. शुरुआती जांच में यह जानकारी सामने आई कि उसने लगातार मां द्वारा पढ़ाई पर ध्यान देने की बात कहने पर यह कदम उठाया. छात्र के पिता व्यवसायी और मां गृहिणी हैं.

अक्टूबर में अनाथालय में बच्चे ने की थी खुदकुशी

इससे पहले अगस्त में मुंबई से नजदीक कल्याण ईस्ट में 13 साल के एक छात्र ने खुदकुशी कर ली थी. उसने स्कूल में टीचर और अन्य छात्रों द्वारा प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया था. छात्र का सुइसाइड नोट भी बरामद हुआ था. अक्टूबर में भयंदर पश्चिम के एक अनाथालय में आठ साल के बच्चे ने कुएं में कूदकर खुदकुशी कर ली थी. अनाथालय के स्टाफ को जब बच्चा नजर नहीं आया तो उन्होंने खोजबीन शुरू की. उन्हें कुएं में बच्चे का शव तैरता हुआ नजर आया.  बच्चे की मां ने दोबारा शादी करने के बाद उसे अनाथालय में छोड़ दिया था.

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र सरकार ने 33788 करोड़ रुपये की अनुपूरक मांगें पेश कीं, लाडकी बहन योजना के लिए कितने रुपये?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उद्धव गुट छोड़ शिवसेना में शामिल हुए आनंद दुबे, एकनाथ शिंदे ने किया स्वागत
उद्धव गुट छोड़ शिवसेना में शामिल हुए आनंद दुबे, एकनाथ शिंदे ने किया स्वागत
विरार: महिला ने की आत्महत्या, म्यूजिक डायरेक्टर पर ब्लैकमेलिंग का आरोप
विरार: महिला ने की आत्महत्या, म्यूजिक डायरेक्टर पर ब्लैकमेलिंग का आरोप
पुणे: ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी, 22 साल के IT इंजीनियर ने दी जान
पुणे: ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी, 22 साल के IT इंजीनियर ने दी जान
गोरेगांव में बच्चे की मौत, 12 साल की नाबालिग पर छत से फेंकने का आरोप
गोरेगांव में बच्चे की मौत, 12 साल की नाबालिग पर छत से फेंकने का आरोप

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget