एक्सप्लोरर

19 साल बाद खुला मालाबार हिल मर्डर केस, आखिरी आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

रणसिंह उर्फ करण (30) की पेडर रोड की एक इमारत में काम करता था. उसने अपनी जगह भाई धरमपाल को नौकरी पर रखवाया. इसके बाद दोनों भाई में विवाद इतना बढ़ा कि रणसिंह की हत्या कर दी गई.

मुंबई पुलिस ने 2006 में हुए उस खौफनाक कत्ल की गुत्थी आखिरकार सुलझा दी, जिसमें एक शख्स की बेरहमी से हत्या कर उसकी लाश के टुकड़े कर समंदर में फेंक दी गई थी. इस केस का आख़िरी और पांचवां आरोपी प्रेमपाल वाल्मीकी अब पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है. पुलिस ने उसे दिल्ली के ओखला टैंक इलाके से पकड़ा.

क्या था मामला?

मारे गए शख्स का नाम रणसिंह उर्फ करण (30) था. वो पेडर रोड की एक इमारत में काम करता था और तनख्वाह भी अच्छी मिलती थी. रणसिंह गांव गया तो उसने अपनी जगह भाई धरमपाल को नौकरी पर रखवाया. लेकिन जब वो लौटा और अपनी नौकरी वापस मांगी तो इसी बात पर झगड़ा हुआ.

धरमपाल ने अपनी अच्छी खासी नौकरी छोड़ने से इनकार कर दिया. बस, इसी रंजिश में धरमपाल ने अपने भाइयों प्रेमपाल, सतपाल, तेजपाल और वीरपाल के साथ मिलकर रणसिंह का कत्ल कर दिया.

पुलिस ने सभी पर आईपीसी की धारा 302, 201, 34 के तहत मामला दर्ज की थी. दावा है कि  रणसिंह ने अपने दोस्तों, धर्मपाल, प्रेमपाल, वीरपाल उर्फ ​​वीरसिंह सतपाल, प्रेमपाल उर्फ ​​बाबाजी को 15,000 रुपये की आर्थिक मदद भी दी थी. जब उसने उनसे पैसे वापस मांगे, तो आरोपियों ने पैसे वापस करने से इनकार कर दिया. पीड़ित का उनसे झगड़ा हुआ. 

कैसे मिला सुराग?

2006 में राजभवन लोअर गेट के पास समंदर किनारे प्लास्टिक और बेडशीट में लिपटा हुआ शव मिला था. पुलिस को लगा ये हत्या का केस है और छानबीन में सारे भाई पकड़े गए.

साल 2012 में धरमपाल और वीरपाल गिरफ्तार हुए, मगर बाद में जेल में ही उनकी मौत हो गई. जिसके बाद साल 2019 में सतपाल और तेजपाल भी पुलिस के शिकंजे में आ गए और अब 2025 में दिल्ली से प्रेमपाल भी दबोच लिया गया.

पुलिस पूछताछ में प्रेमपाल ने सब कुछ कबूल किया. 19 साल से भागता फिर रहा ये आरोपी अब कानून के शिकंजे में है.

Maharashtra News अमेरिका की तर्ज पर कैदियों की मानसिक जांच महाराष्ट्र सरकार की अनोखी पहल

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NDA में शामिल हुए बिना भी BJP को फायदा पहुंचाएंगे शरद पवार? जानें अंदर की बात
NDA में शामिल हुए बिना भी BJP को फायदा पहुंचाएंगे शरद पवार? जानें अंदर की बात
मुंबई के मशहूर 'के रुस्तम' आइसक्रीम पार्लर पर बड़ा एक्शन, FDA ने सस्पेंड किया लाइसेंस
मुंबई के मशहूर 'के रुस्तम' आइसक्रीम पार्लर पर बड़ा एक्शन, FDA ने सस्पेंड किया लाइसेंस
ठाणे में मानसून का कहर, एक हफ्ते में 3 की मौत; 800 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
ठाणे में मानसून का कहर, एक हफ्ते में 3 की मौत; 800 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'अगर CDR निकाली जाए तो सबसे ज्यादा फोन...'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'अगर CDR निकाली जाए तो सबसे ज्यादा फोन...'

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget