एक्सप्लोरर

Maharashtra: मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर पटरी से उतरी लोकल ट्रेन, कोई हताहत नहीं

Local Train Derails In Mumbai: साउथ मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर आज एक ट्रेन पटरी से उतर गई. इस कारण से हार्बर लाइन पर उपनगरीय ट्रेन सेवाएं बाधित हुईं.

Mumbai Local Train Derails: महाराष्ट्र के दक्षिण मुंबई (South Mumbai) में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) पर मंगलवार को सुबह एक लोकल ट्रेन पटरी से उतर गई, जिससे हार्बर लाइन पर उपनगरीय ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने बताया कि सुबह करीब 9.40 बजे सीएसएमटी के प्लेटफार्म नंबर एक पर हुई इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ. मध्य रेलवे (सीआर) के अनुसार, बाद में करीब ढाई घंटे के बाद प्लेटफॉर्म से सेवाएं फिर से शुरू हुईं. बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) उपक्रम ने कहा कि उसने यात्रियों के लिए 10 अतिरिक्त बस सेवाएं संचालित की हैं.

हार्बर लाइन दक्षिण मुंबई को नवी मुंबई से और रायगढ़ जिले में पनवेल से जोड़ती है. लोकल ट्रेनों को मुंबई की जीवन रेखा माना जाता है. हार्बर लाइन पर 10 लाख यात्रियों सहित मध्य रेलवे मार्गों पर प्रतिदिन लगभग 40 लाख यात्री सफर करते हैं. सुतार ने कहा कि पनवेल जाने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाई गई थी, लेकिन वह विपरीत दिशा में चली गई. उन्होंने कहा, ‘‘सीएसएमटी-पनवेल (पीएल-61) लोकल ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर एक से खुलने वाली थी, लेकिन वह विपरीत दिशा में चली गई और आगे उसी प्लेटफॉर्म के खुले हिस्से की ओर मुड़ गई.’’

पटरी से उतरी एक ट्रॉली

उन्होंने बताया कि इससे चौथे डिब्बे की एक ट्रॉली पिछले सिरे से पटरी से उतर गई. रेलवे अधिकारियों ने कहा कि कोच को फिर से जोड़ने के प्रयास जारी हैं और इसमें लगभग एक घंटे का समय लग सकता है. हार्बर लाइन सेवाएं आमतौर पर सीएसएमटी के प्लेटफॉर्म नंबर एक और दो से संचालित होती हैं. सुतार ने कहा कि, हार्बर लाइन लोकल ट्रेनों का संचालन अब केवल प्लेटफॉर्म नंबर एक से ही किया जा रहा है इसलिए, कॉरिडोर पर उपनगरीय सेवाएं तब तक प्रभावित रहेंगी जब तक कि पटरी से उतरी ट्रॉली को हटा नहीं दिया जाता और ट्रैक को सुरक्षित घोषित नहीं कर दिया जाता.

Maharashtra Rain: जयकवाड़ी बांध का जलस्तर 90 फीसदी के पार, प्रशासन ने खोले 18 फ्लडगेट

कुछ उपनगरीय सेवाएं रद्द रहने की संभावना

प्लेटफॉर्म की अनुपलब्धता के कारण कुछ उपनगरीय सेवाएं रद्द रहने की संभावना है. इसके अलावा, कुछ ट्रेनों की वडाला स्टेशन पर यात्रा समाप्त हो जाएगी और वहीं से उन्हें संचालित किया जाएगा. अधिकारी ने बाद में कहा कि समस्या को सुलझा लिया गया है और सीएसएमटी प्लेटफॉर्म नंबर एक भी दोपहर करीब 12.11 बजे से यातायात के लिए उपलब्ध करा दिया गया. कुछ यात्रियों ने कहा कि हार्बर लाइन पर उपनगरीय ट्रेन सेवाएं अब भी प्रभावित हैं और ट्रेनें देरी से चल रही हैं. बेस्ट उपक्रम ने कहा कि उसने सुबह करीब 10.15 बजे से पूर्वाह्न 11.15 बजे तक हार्बर लाइन के वडाला स्टेशन से सीएसएमटी के लिए 10 अतिरिक्त बस सेवाएं संचालित कीं. अधिकारी ने कहा, ‘‘मुख्य लाइन पर उपनगरीय सेवाएं तय समय के अनुसार जारी हैं.’’ मुख्य लाइन दक्षिण मुंबई में सीएसएमटी को पड़ोसी ठाणे शहर, कल्याण, कसारा और खोपोली से जोड़ती है.

Shiv Sena Symbol Row: सुप्रीम कोर्ट ने उद्धव गुट की नई याचिका सुनने की तारीख की तय, इस मामले में अदालत पहुंचा है ठाकरे खेमा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
मराठी भाषा की अनिवार्यता से ऑटो-रिक्शा चालक परेशान, जानें क्या बोले?
मराठी भाषा की अनिवार्यता से ऑटो-रिक्शा चालक परेशान, जानें क्या बोले?
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, पान मसाला से जुड़ा है मामला
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, पान मसाला से जुड़ा है मामला

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget