एक्सप्लोरर

Ghatkopar Hoarding Case: आरोपी भावेश भिंडे को झटका, गिरफ्तारी को अवैध बताने वाली याचिका खारिज

Ghatkopar Hoarding Indident: मुंबई हाई कोर्ट ने घाटकोपर होर्डिंग गिरने में विज्ञापन कंपनी के निदेशक की याचिका खारिज कर दी है. याचिका में तर्क दिया गया था कि यह एक "दैवीय घटना" थी.

Ghatkopar Hoarding Accident: मुंबई हाई कोर्ट ने घाटकोपर में होर्डिंग गिरने संबंधी मामले में विज्ञापन कंपनी के गिरफ्तार निदेशक भावेश भिंडे की उस याचिका को शुक्रवार (9 अगस्त) को खारिज कर दी, जिसमें उसने दावा किया था कि वह एक “दैवीय घटना” थी और उसकी गिरफ्तारी अवैध है. जज भारती डांगरे और जज मंजूषा देशपांडे की खंडपीठ ने कहा कि उन्हें इस मामले में किसी व्यक्ति को गिरफ्तार करने के लिए निर्धारित प्रक्रिया में कोई कानूनी खामी नहीं मिली है.

कोर्ट ने कहा, ‘‘हमें कानूनी रूप से कोई खामी नहीं मिली है. गिरफ्तारी और हिरासत को अवैध बताने के लिए याचिकाकर्ता ने जो आधार पेश किया है उसमें कोई दम नहीं है और झूठा है. प्रक्रिया में कोई खामी नहीं है. याचिका खारिज की जाती है.’’ पीठ ने कहा कि प्रक्रियात्मक सुरक्षा उपाय अपरिहार्य व संविधान के माध्यम से मान्यता प्राप्त है और इनमें किसी भी सूरत में कोई दोष नहीं हो सकता.

भिंडे ने उसके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी रद्द करने का अनुरोध करते हुए दावा किया था कि 13 मई को हुई घटना एक “दैवीय घटना” थी और उसके इसके लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जाए. भिंडे पर गैर इरादतन हत्या का आरोप है और फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में है. उसने अपनी याचिका पर सुनवाई पूरी होने तक अंतरिम जमानत पर रिहा किए जाने का अनुरोध किया था.

घाटकोपर इलाके में 13 मई को ‘ईगो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड’ का विशालकाय होर्डिंग गिरने से 17 लोगों की मौत हो गई थी और 70 से अधिक लोग घायल हो गए थे. आरोपी भिंडे इस कंपनी का निदेशक है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से 12 मई को जारी बुलेटिन का हवाला देते हुए भिंडे ने दावा किया था कि होर्डिंग गिरना एक दैवीय घटना थी.

याचिका में कहा गया है, “आईएमडी के बुलेटिन में उस दिन मुंबई में आई तेज हवाएं चलने और धूल भरी तेज आंधी आने का पूर्वानुमान नहीं जताया गया था. होर्डिंग अनुचित और दोषपूर्ण तरीके से लगाए जाने के कारण नहीं बल्कि तेज हवाओं और धूल भरी आंधी के कारण ढही.”

याचिका में दावा किया गया है कि “96 किलोमीटर तक की रफ्तार की अनापेक्षित व अभूतपूर्व हवा” की वजह से होर्डिंग गिरी और यह एक ऐसी घटना थी जिसके लिए न तो ईगो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड और न ही उसे जवाबदेह ठहराया जा सकता है. याचिका में कहा गया है कि होर्डिंग सबी आवश्यक अनुमति हासिल करने के बाद लगाई गई थी.

ये भी पढ़ें: CM एकनाथ शिंदे ने शुरू किया 'हर घर तिरंगा' अभियान, नेशनल पार्क में फहराया 50 फीट ऊंचा झंडा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET पेपर प्रोटेस्ट: महाराष्ट्र सरकार छात्रों पर दर्ज मामले लेगी वापस
NEET पेपर प्रोटेस्ट: महाराष्ट्र सरकार ने दी मामले वापस लेने की मंजूरी
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: मुख्य साजिशकर्ता को मुंबई क्यों नहीं ला पा रही पुलिस? कोर्ट को बताई वजह
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: मुख्य साजिशकर्ता को मुंबई क्यों नहीं ला पा रही पुलिस? कोर्ट को बताई वजह
बेटिकट यात्रियों पर रेलवे का तगड़ा एक्शन, वसूला 121.31 करोड़ रुपये जुर्माना
बेटिकट यात्रियों पर रेलवे का तगड़ा एक्शन, वसूला 121.31 करोड़ रुपये जुर्माना
मुंबई-ठाणे यात्रियों के लिए खुशखबरी, जल्द शुरू होंगी ये दो नई मेट्रो लाइन
मुंबई-ठाणे यात्रियों के लिए खुशखबरी, जल्द शुरू होंगी ये दो नई मेट्रो लाइन

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
Fish Without Onion And Garlic: बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
Embed widget