एक्सप्लोरर

फरवरी महीने में ही मुंबई वासियों को डरा रहा है बढ़ता तापमान! ठाणे, सोलापुर और रत्नागिरी का जानें हाल

Mumbai Heatwave: मुंबई समेत महाराष्ट्र के ज्यादातर हिस्सों में बढ़ते तापमान ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. फरवरी में ही तापमान 38-39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है.

Maharashtra Heatwave: मुंबई की एक खासियत मानी जाती थी वो है यहां का मौसम. न ज्यादा गर्मी, न ज्यादा सर्दी. यहा रहनेवाले और आने वाले लोगों के लिए मुंबई और उसके आस पास वाले शहरों का मौसम बेहद सुहाना माना जाता था.  शायद यही वजह है कि मुंबई में ज्यादातर लोग आते हैं, लेकिन अब मुंबई और उसके आस पास के शहरों का बदलता मौसम लोगों को डरा रहा है.

पांच साल बाद ऐसा देखने को मिल रहा है कि मुंबई में फरवरी के महीने में ही तापमान करीब 38 से करीब 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है.  पिछले कुछ दिनों से फरवरी महीने में ही दिन में 11 बजे के बाद ऐसा लगता है कि लू चल रही है और लोग तेज धूप से बचने के लिए अलग अलग तरीके अपनाते नजर आ रहे हैं.

मई में क्या होगा?

लोगों को डर है कि जब फरवरी महीने में तापमान का यह हाल है तो अप्रैल मई में क्या हालात होंगे? मुंबई में 26 फरवरी को सांताक्रूज इलाके में तापमान 38 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं मुंबई से सटे ठाणे जिले में करीब 39 डिग्री के करीब टेंपरेचर दर्ज हुआ है. गुरुवार (27 फरवरी) को ही तापमान यही रहने की उम्मीद है. यानी ये हीटवेव मुंबई वासियों को डरा रही है.

कहां कितना तापमान?

बीते दो दिनों में मुंबई समेत महाराष्ट्र के कुछ शहरों की बात करें तो तापमान लोगों को जला और डरा रहा है. मुंबई में भी हीट वेव डरा रही है, सांताक्रूज में तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. ठाणे में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

नवी मुंबई में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. रत्नागिरी में तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस जबकि पालघर दहानू में 38.2 डिग्री सेल्सियस था.

सोलापुर में तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पर्यटकों का सबसे पसंदीदा टूरिस्ट प्लेस गोवा भी काफी गर्म  पाया गया.  पणजी में तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस रहा.

कोंकण में भी अधिक तापमान

कोंकण इलाका अपनी हरियाली और पहाड़ों के लिए मशहूर है, लेकिन कोंकण के शहर में भी तापमान पिछले सालों की अपेक्षा  इस महीने में बेहद ज्यादा पाया जा रहा है.

मौसम विभाग के मुताबिक, यह स्थिति कुछ दिनों तक बनी रह सकती है और लोगों को बहुत सावधान रहने की जरूरत है . बेवजह वह धूप में बाहर न निकलें और पानी ज्यादा पिएं.

'मर्सिडीज गिफ्ट' वाला बयान देकर फंसीं नीलम गोरे? उद्धव ठाकरे की नेता ने भेजा लीगल नोटिस 

17 साल से पत्रकारिता, बैग फिल्म्स,स्टार न्यूज़ फिर एबीपी न्यूज़ के क्राइम शो रेड अलर्ट , शूट आउट का प्रोड्यूसर रहा, मुंबई लाइव डेली न्यूज़ शो का प्रोड्यूसर रहा, तमाम स्टिंग ऑपेरशन किये और सनसनी क्राइम शो टीम के साथ इन्वेस्टिगेटिव न्यूज़ का हिस्सा रहा। कई सालों से मुम्बई में abp न्यूज़ के साथ जनरल न्यूज़ के लिए रिपोर्टर के तौर पर कार्यरत.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिंदे गुट के नेता रमेश म्हात्रे से जुड़े मामले में हाईकोर्ट की ठाणे पुलिस को फटकार, जानें क्या कहा?
शिंदे गुट के नेता रमेश म्हात्रे से जुड़े मामले में हाईकोर्ट की ठाणे पुलिस को फटकार, जानें क्या कहा?
Maharashtra: SIR ने पकड़ी रफ्तार, 84% वोटर्स तक पहुंचे इम्यूरेशन फॉर्म, 5 करोड़ से ज्यादा डिजिटल
महाराष्ट्र: SIR ने पकड़ी रफ्तार, 84% वोटर्स तक पहुंचे इम्यूरेशन फॉर्म, 5 करोड़ से ज्यादा डिजिटल
राहुल गांधी के PM आवास के पास प्रदर्शन के सवाल पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'इनसे अच्छे तो...'
राहुल गांधी के PM आवास के पास प्रदर्शन के सवाल पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'इनसे अच्छे तो...'
'ऐसा लगता है जैसे आप...', अजित पवार को याद कर भावुक हुईं सुप्रिया सुले
'ऐसा लगता है जैसे आप...', अजित पवार को याद कर भावुक हुईं सुप्रिया सुले

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget