एक्सप्लोरर

IPS निमित गोयल ने इस वजह से दिया इस्तीफा, हाल में बतौर DCP मुंबई हुए हुए थे शिफ्ट

IPS Nimit Goyal Resigned: आईपीएस अधिकारी निमित गोयल ने गुरुवार (19 सितंबर) को कहा कि उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए पद छोड़ दिया है. गोयल 2014 बैच के महाराष्ट्र कैडर के IPS अधिकारी हैं.

Mumbai IPS Nimit Goyal Resigned: मुंबई में तैनात आईपीएस ऑफिसर निमित गोयल ने बड़ा फैसला लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. करीब 15 दिन पहले ही वो डीसीपी के तौर पर मुंबई शिफ्ट हुए थे. जानकारी के मुताबिक वो इस नौकरी को छोड़कर प्राइवेट कंपनी ज्वाइन करने वाले हैं. निमित गोयल की उम्र करीब 33 साल है और वो 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं.

टीओआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक कुछ दिन पहले डीसीपी के रूप में मुंबई स्थानांतरित हुए आईपीएस अधिकारी निमित गोयल ने गुरुवार (19 सितंबर) को कहा कि उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए पद छोड़ दिया है. 33 वर्षीय आईपीएस अधिकारी ने कहा, ''मैं निजी क्षेत्र में कार्यभार संभालने की योजना बना रहा हूं.''

हालिया ट्रांसफर से पहले नागपुर डीसीपी थे गोयल

जानकारी के मुताबिक 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी गोयल ने अपने हालिया ट्रांसफर से पहले नागपुर डीसीपी के रूप में कार्य किया था, हाल के दिनों में इस पद छोड़ने वाले पहले आईपीएस अधिकारी बन गए. निमित गोयल के इस्तीफे की प्रक्रिया पूरी होने में कुछ वक्त लग सकता है. गृहमंत्रालय से मंजूरी के बाद वो इस जिम्मेदारी से मुक्त हो जाएंगे.

महाराष्ट्र गृह विभाग से अभी निर्णय नहीं

निमित गोयल 2014 बैच के महाराष्ट्र कैडर के अधिकारी हैं. ट्रांसफर से पहले वो नागपुर शहर में पुलिस उपायुक्त (अपराध) के रूप में कार्यरत थे. गोयल निजी क्षेत्र में काम करना चाहते थे और उन्होंने 8 जुलाई को अपना इस्तीफा सौंप दिया. एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि महाराष्ट्र गृह विभाग ने अभी तक इस पर निर्णय नहीं लिया है.

गृह विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, भले ही गोयल ने इस्तीफा दे दिया हो, इस्तीफे की प्रक्रिया में कुछ महीने लग सकते हैं क्योंकि इसके लिए गृह मंत्रालय की मंजूरी की जरुरत होती है.

इससे पहले जनवरी 2014 में, तत्कालीन मुंबई पुलिस प्रमुख सत्यपाल सिंह ने उत्तर प्रदेश से बीजेपी उम्मीदवार के रूप में लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए आईपीएस से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (Voluntary Retirement) मांगी थी. तत्कालीन गृह मंत्री आर आर पाटिल ने उनका इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया था. सत्यपाल सिंह बाद में यूपी के बागपत से सांसद चुने गए.

ये भी पढ़ें:

महाराष्ट्र में 3 दिन में तनाव की चौथी घटना, अब नंदुरबार में तोड़फोड़ और आगजनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके को मिली जमानत तो मां बोलीं, 'जब बच्चे को डिटेन कर लिया जाए तो...'
अभिजीत दीपके को मिली जमानत तो मां बोलीं, 'जब बच्चे को डिटेन कर लिया जाए तो...'
महिलाओं को 33% आरक्षण कब मिलेगा? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल
महिलाओं को 33% आरक्षण कब मिलेगा? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget