एक्सप्लोरर

Mumbai Coastal Road: CM एकनाथ शिंदे ने कोस्टल रोड का किया उद्घाटन, 40 मिनट की दूरी अब मिनटों में होगी पूरी, जानें खासियत

Coastal Road Inauguration: महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने आज कोस्टल रोड (छत्रपति संभाजी महाराज) के पहले फेज का उद्घाटन किया. इसके उद्घाटन के बाद अब लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी.

Coastal Road Mumbai Project: मुंबईकरों को ट्रैफिक से निजात दिलाने के लिए मुंबई ट्रांस हार्वर लिंक (Mumbai Trans Harbour Link Bridge) ब्रिज के बाद महाराष्ट्र सरकार मुंबई के लोगों को देश की पहली कोस्टल रोड की सौगात दी है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई में कोस्टल रोड के पहले चरण का उद्घाटन कर दिया है.

इसके उद्घाटन के बाद वर्ली से मरीन ड्राइव तक का सफर महज 9 से 10 मिनट में तय किया जा सकेगा. पहले इतनी दूरी तय करने में 40 मिनट का समय लगता था. 

कोस्टल रोड की खासियत 
पहले फेज को लेकर जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार बता दें, इसमें 10.58 किमी लंबे कोस्टल रोड का एक हिस्सा समुद्र के अंदर बनाया गया है. यह देश की पहली सड़क है, जो समुद्र के अंदर बनाई गई है. पहले फेज का काम बीएमसी के तरफ से किया गया है. वर्ली से दक्षिण की ओर जाने वाला हिस्सा शुरू हो जाएगा. इसमें तीन इंटरचेंज है. एमर्सन गार्डन, हाजी अली और वर्ली. 


Mumbai Coastal Road: CM एकनाथ शिंदे ने कोस्टल रोड का किया उद्घाटन, 40 मिनट की दूरी अब मिनटों में होगी पूरी, जानें खासियत

फ्री और आसन होगा सफर
यहां बता दें, कोस्टल रोड का सफर पूरी तरह से फ्री होगा. पहले फेज में 2 टनल हैं. हालांकि आज एक ही टनल (प्रियदर्शी पार्क टू पारसी जिमखाना) चालू होगा. कोस्टल रोड सोमवार से शुक्रवार के बीच चालू रहेगा. मरीन ड्राइव से वर्ली तक बन रहे 10.58 किमी लंबे कोस्टल रोड का पूरा काम मई, 2024 में पूरा हो जाने की उम्मीद है.

इस परियोजना के आसपास 320 एकड़ भूमि पर एक भव्य सेंट्रल पार्क का निर्माण किया जाएगा. इसी तरह 200 एकड़ जमीन में अलग-अलग पेड़ लगाए जाएंगे. कोस्टल रोड पर लोग 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से वाहन दौड़ सकेंगे. कोस्टल रोड पर कुछ वाहनों का प्रवेश वर्जित किया गया है. इसमें ट्रेलर, मिक्सर, ट्रैक्टर, दो पहिया, तीन पहिया, साइकिल, दिव्यांग वाहन आदि शामिल हैं.

कोस्टल रोड की कुल लंबाई 29.2 किलोमीटर है और इसका काम दो फेज में हो रहा है. प्रोजेक्ट की कुल लागत 13,898 करोड़  रुपए है. अब तक 9,383 करोड़ का काम किया गया है. महाराष्ट्र सरकार ने कोस्टल रोड का नाम छत्रपति संभाजी महाराज दिया है.

ये भी पढ़ें: अजित पवार गुट को बड़ा झटका, इस विधायक ने छोड़ा साथ, क्या शरद पवार के खेमे में करेंगे वापसी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget