एक्सप्लोरर

Maharashtra Crime News: मुंबई में एक व्यक्ति ने महिला और उसकी बेटी पर किया चाकू से हमला, फिर खुद ने भी की आत्महत्या

Maharashtra News: मुंबई के चेंबूर में 30 वर्षीय एक व्यक्ति ने महिला और उसकी नाबालिग बेटी पर चाकू से हमला करने के बाद कथित तौर पर आत्महत्या कर ली.

Maharashtra Crime News: मुंबई के चेंबूर में 30 वर्षीय एक व्यक्ति ने महिला और उसकी नाबालिग बेटी पर चाकू से हमला करने के बाद कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार को सांईबाबा नगर में रात पौने नौ बजे हुई.

आरोपी कि पहचान राहुल निषाद से हुई
उन्होंने बताया कि स्थानीय बाजार में काम करने वाला राहुल निषाद एक महिला(35) के घर में घुस गया और दरवाजा बंद कर दिया. इसके बाद उसने चाकू से उसपर हमला कर दिया जिससे महिला की छाती, गर्दन और हाथों पर चोट आ गई. अधिकारी ने कहा,''अपनी माता को बचाने आई बेटी (15) के भी गर्दन और हाथों पर चोट आई है. किसी तरह मां और बेटी ने दरवाजा खोलने के बाद भागकर अपनी जान बचाई.''

आगे उन्होंने बताया कि निषाद ने इसके बाद खुद को चाकू घोंपकर आत्महत्या कर ली. अधिकारी ने बताया कि मृतक महिला के पति को जानता था.अधिकारी ने बताया कि निषाद पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया गया है, जबकि उसकी आत्महत्या के संबंध में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है. 

इसी बीच, एक अन्य घटना में, ठाणे जिले में एक 42 वर्षीय महिला की उसके घर में हत्या कर दी गई, पुलिस को अपराध में उसके पति की भूमिका पर शक है. अधिकारी ने कहा कि महिला की बुधवार और गुरुवार की देर रात को कपड़े धोने वाले बल्ले से हत्या कर दी गई. पुलिस उसके पति की तलाश कर रही है.

पुलिस ने कहा कि वाडा तालुका के जामघर में रहने वाले जोड़े के बीच अक्सर लड़ाई होती थी क्योंकि वह व्यक्ति उसके चरित्र पर शक करता था. आगे वाडा पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने कहा, भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है और पति की तलाश की जा रही है.

ये भी पढ़ें: Maharashtra Weather Update: मुंबई में IMD ने जताई भारी बारिश की आशंका, जानें अपने जिले के मौसम का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र के सोलापुर में गिरा स्कूल का स्लैब, 13 छात्र घायल
महाराष्ट्र के सोलापुर में गिरा स्कूल का स्लैब, 13 छात्र घायल
मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget