एक्सप्लोरर

मुंबई में आज भी सड़कों से गायब रहेंगी Ola-Uber और Rapido, आजाद मैदान में ड्राइवर्स का धरना प्रदर्शन

Mumbai Cab Drivers Protest: मुंबई में कैब ड्राइवर्स की हड़ताल जारी है, जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है. ड्राइवर्स उचित किराए की मांग कर रहे हैं और काली-पीली टैक्सियों के बराबर किराया चाहते हैं.

महाराष्ट्र के मुंबई में मोबाइल एप के जरिए बुक की जाने वाली कैब सर्विस यानी Ola, Uber और Rapido आज (शुक्रवार, 18 जुलाई) को भी सड़कों से नदारद रहेंगी. आज भी ड्राइवर्स की हड़ताल जारी रहेगी. ड्राइवर्स की मांग है कि उन्हें मिलने वाला किराया तर्कसंगत हो और काली-पीली मीटर वाली टैक्सियों के बराबर हो. आशंका है कि यह आंदोलन और उग्र होने वाला है. 

मुंबई महानगर क्षेत्र, पुणे और नागपुर के इस सेक्टर के लोगों के साथ बुधवार (16 जुलाई) को शुरू हुए इस आंदोलन से लोगों को, खासकर एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर काफी परेशानी हुई. मुंबई एयरपोर्ट ऑपरेटर ने यात्रियों को सलाह दी कि ट्रांसपोर्ट की उपलब्धता देख लें या फिर कोई और विकल्प खोजें. 

आजाद मैदान में आज धरना प्रदर्शन
महाराष्ट्र गिग वर्कर्स मंच के अध्यक्ष डॉ. केएन क्षीरसागर ने न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा से बातचीत में बताया कि लगभग 70 फीसदी ऐप-आधारित कैब सड़कों से नदारद रही हैं. इससे बुकिंग के लिए बहुत कम गाड़ियां बचीं. कैब ड्राइवर्स अपने आंदोलन को और तेज करने के लिए शुक्रवार (18 जुलाई) से दक्षिण मुंबई के आज़ाद मैदान में धरना देंगे.

केएन क्षीरसागर ने बताया कि मंगलवार (15 जुलाई) को मंत्रालय में राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक के साथ बैठक के बाद सरकार के साथ कोई विचार-विमर्श नहीं हुआ. 

कैब ड्राइवर्स की ये 6 प्रमुख मांगें
महाराष्ट्र गिग कामगार मंच ने किरायों को रेशनलाइज करने, पारंपरिक काली-पीली मीटर वाली टैक्सियों के बराबर किराया लाने, बाइक टैक्सियों पर रोक लगाने, काली-पीली टैक्सियों और ऑटोरिक्शा के परमिट पर सीमा तय करने, ऐप आधारित कैब के ड्राइवर्स के लिए कल्याण बोर्ड का गठन करने और अन्य राज्यों के कानून की तर्ज पर महाराष्ट्र में गिग वर्कर्स एक्ट लागू करने की मांग की है.

अन्य ड्राइवर्स को मजबूर कर रहे आंदोलन करने वाले चालक
कुछ स्थानीय लोगों ने यह भी दावा किया है कि हड़ताल में भाग लेने वाले लोग अपने साथियों को सड़कों से हटने के लिए मजबूर कर रहे हैं. चांदिवली नागरिक कल्याण संघ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें कुछ टैक्सी ड्राइवर्स अपने साथी को यात्रियों को लाने-ले जाने और हड़ताल में भाग न लेने के लिए अपशब्द कहते हुए दिखाई दे रहे हैं.

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: स्लो पॉइजन, जापानी वीडियो, कॉन्ट्रैक्ट किलर, केतन अग्रवाल हत्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे
स्लो पॉइजन, जापानी वीडियो, कॉन्ट्रैक्ट किलर, केतन अग्रवाल हत्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे
NCP-SP के बाद अब शिवसेना UBT का भी परिसीमन बिल पर मन बदला? उद्धव ठाकरे के करीबी के बयान से मिले संकेत
NCP-SP के बाद अब शिवसेना UBT का भी परिसीमन बिल पर मन बदला? उद्धव ठाकरे के करीबी के बयान से मिले संकेत
राम मंदिर विवाद पर सियासत तेज, संजय राउत ने फडणवीस को 'राम रक्षा आंदोलन' का दिया न्योता
राम मंदिर विवाद पर सियासत तेज, संजय राउत ने फडणवीस को 'राम रक्षा आंदोलन' का दिया न्योता
मुंबई के ताज होटल को मिला 22 करोड़ का नोटिस, BMC को मिली शिकायत, जानें पूरा मामला
मुंबई के ताज होटल को मिला 22 करोड़ का नोटिस, BMC को मिली शिकायत, जानें पूरा मामला

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
Embed widget