एक्सप्लोरर

Mumbai: बीएमसी ने दुकानों के बाहर मराठी भाषा में साइनबोर्ड लगाने की डेडलाइन बढ़ाई, दुकानदारों ने जताई थी आपत्ति

Mumbai News: बीएमसी के डिप्टी कमिश्नर संजोग काबरे ने कहा कि दुकान मालिकों के साथ हुई बैठक के बाद मराठी साइनबोर्ड लगाने की समय सीमा में बदलाव किया गया है.

Mumbai News: बीएमसी (BMC) ने दुकानों और प्रतिष्ठानों के बाहर मराठी साइनबोर्ड (Marathi signboards) लगाने की डेडलाइन बढ़ा दी है. इससे पहले राज्य सरकार के निर्णय के बाद नगर निगम ने 31 मई की समय सीमा निर्धारित की थी, जिसे बढ़ाकर 10 जून कर दिया गया था, लेकिन अब बोर्ड स्तर की बैठकों में दुकान मालिकों से सलाह मशविरा करने के बाद एक बार फिर से इसकी समयसीमा बढ़कर 30 जून कर दी गई है. यानी 30 जून तक मराठी साइन बोर्ड लगाने वाली दुकानों के खिलाफ अब कोई कार्रवाई नहीं होगी.

सभी दुकानों को लगाने होंगे मराठी साइनबोर्ड

दरअसल, महाराष्ट्र दुकान और प्रतिष्ठान (रोजगार का विनियमन और सेवा की शर्तें) (संशोधन) अधिनियम, 2022 में संशोधन के अनुसार, सभी दुकानों को अनिवार्य रूप से देवनागरी लिपि में मराठी साइनबोर्ड लगाने होंगे. आदेश में कहा गया है कि यदि बोर्ड में वे अन्य भाषाओं में नाम लिखते हैं तो  मराठी फॉन्ट अन्य लिपियों से छोटा नहीं होना चाहिए. यह आदेश राज्य की सभी दुकानों पर लागू होगा जिसमें परिधान स्टोर, किराने का सामान, कार्यालय, रेस्तरां, बार और थिएटर शामिल हैं.

बोर्ड बदलना खर्चीला काम
बीएमसी के डिप्टी कमिश्नर संजोग काबरे ने कहा कि बीएमसी ने दुकानों और प्रतिष्ठानों के नाम मराठी में लिखने के लिए  मई के दूसरे हफ्ते से जागरूकता अभियान शुरू किया था, लेकिन दुकान मालिकों ने कहा कि बोर्ड बदलने खर्चीला होता है इसलिए उन्हें इसके लिए थोड़ा और समय दिया जाए. इसलिए तमाम दुकानदारों और प्रतिष्ठान के मालिकों के साथ हुई बैठक के बाद समयसीमा में बदलाव किया गया.

रातोंरात बोर्ड लगाना संभव नहीं

वहीं, फेडरेशन ऑफ रिटेल ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन (FRTWA) के अध्यक्ष वीरेन शाह ने कहा कि हम लगातार निगम से हमें समय देने का अनुरोध कर रहे थे क्योंकि रातोंरात बोर्ड बदलना आसान नहीं है. बता दें कि शहर में लगभग 5.08 लाख लाइसेंसी दुकानदार हैं जिनमें से 40% को बोर्ड बदलना होगा.

यह भी पढ़ें:

Maharashrta News: बिहार के बाद अब महाराष्ट्र में उठी जातिगत जनगणना की मांग, सीएम ठाकरे से मिलेगी NCP

Let Terrorist Arrest: आतंकी संगठन में शामिल कराने का मामला, महाराष्ट्र एटीएस ने कश्मीर से एक और लश्कर आतंकी को धर दबोचा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
Explained: अंडरवर्ल्ड मुंबई से ही क्यों शुरू हुआ? जबकि दिल्ली राजधानी और कोलकाता के किनारे समुद्र
अंडरवर्ल्ड मुंबई से ही क्यों शुरू हुआ? जबकि दिल्ली राजधानी और कोलकाता किनारे समुद्र
मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े को बम से उड़ाने की धमकी, स्कूलों को भी आया ईमेल
मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े को बम से उड़ाने की धमकी, स्कूलों को भी आया ईमेल
महाराष्ट्र: दोस्त को पहले तेज रफ्तार कार से उड़ाया, फिर डंडे से चेहरा कुचलकर हत्या!
महाराष्ट्र: दोस्त को पहले तेज रफ्तार कार से उड़ाया, फिर डंडे से चेहरा कुचलकर हत्या!

वीडियोज

UP MLC Election 2026: 'पोस्टर पॉलिटक्स' जारी...कौन किस पर भारी? | ABP News | UP Breaking | BJP | SP
Chitra Tripathi: अंगूर 'खट्टे' तो SIR पर कौन अटके-कौन 'भटके'! | Rahul Gandhi | BJP Vs Congress | ABP
BJP-Akali Dal Alliance | Punjab Election 2027: बनी बात...बीजेपी-अकाली दल साथ-साथ! | Amit Shah
Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रामलीला मैदान में रैली से पहले कांग्रेस की बैठक, हरियाणा को सौंपा 1 लाख लोग लाने का जिम्मा
रामलीला मैदान में रैली से पहले कांग्रेस की बैठक, हरियाणा को सौंपा 1 लाख लोग लाने का जिम्मा
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
Embed widget