एक्सप्लोरर

Let Terrorist Arrest: आतंकी संगठन में शामिल कराने का मामला, महाराष्ट्र एटीएस ने कश्मीर से एक और लश्कर आतंकी को धर दबोचा

Terrorist Recruitment for LeT: आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के लिए युवाओं की भर्ती करने के मामले में महाराष्ट्र एटीएस ने एक और आतंकी आफताब को कश्मीर के किश्तवाड़ से गिरफ्तार किया है.

Terrorist Recruiter Case: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (Terrorist Organisation LeT) में युवाओं (Youth) को शामिल करने के मामले में महाराष्ट्र एटीएस (Maharashtra ATS) ने एक और आतंकी आफताब (Terrorist Aftab) को कश्मीर से गिरफ्तार किया है. आफताब नाम के इस आतंकी को मुम्बई एटीएस  ने जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) के किश्तवाड़ (Kishtwad) से गिरफ्तार किया गया है. आफताब की उम्र 30 साल बताई जा रही है और ये पुणे से गिरफ्तार हुए लश्कर के आतंकी जुनैद (Junaid) का साथी है. मुंबई एटीएस आफताब को ट्रांजिट रिमांड (Transit Remand ) पर मुबई लेकर आएगी.

इससे पहले मुंबई की एटीएस ने आतंकी संगठन में शामिल करने वाले आतंकी जुनैद को पुणे से गिरफ्तार किया था. उससे पूछताछ के बाद एटीएस की टीम कश्मीर गई और एक हफ्ते के बाद आफताब को धर दबोचा. जुनैद कश्मीर में इस आतंकी आफताब के साथ टच में था.

आतंकी संगठन लश्कर के लिए काम कर रहा था आफताब

एटीएस के मुताबिक जुनैद की तरह गिरफ्तार आतंकी आफताब भी किश्तवाड़ में रहकर लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम कर रहा था. जुनैद और आफताब आपस मे एक दुसरे के संपर्क में थे. फंडिंग से लेकर ब्रेन वाश और ट्रेनिंग और रिक्रूटमेंट करने का काम दोनों करते थे. ट्रांजिट रिमांड पर लाने के बाद एटीएस आफताब को कोर्ट में पेश कर कस्टडी लेगी.

जुनैद को जम्मू-कश्मीर लेकर गई थी एटीएस

सोशल मीडिया (Social Media) के जरिए युवाओं को भड़काकर आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (Terrorist Organisation LeT) में भर्ती करने के आरोप में पुणे (Pune) से गिरफ्तार किए गए जुनैद (Junaid) को लेकर महाराष्ट्र एटीएस (Maharashtra ATS) जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) गई थी. यहां एटीएस उन 3 आरोपियों की तलाश के लिए पहुंची जिनके इशारे पर जुनैद काम करता था. मामले में जुनैद के साथ पुलिस ने कुलगांव (Kulgam) के हमीदुल्ला जरगर, किश्तवाड (Kishtwad) के आफताब शाह (Aftab Shah) और कश्मीर घाटी (Kashmir Valley) के ही रहने वाले उमर नाम के आरोपी के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की है. मूल रूप से बुलढाणा के खामगांव के रहने वाले जुनैद को पुणे के दापोडी इलाके से बीते 24 मई को गिरफ्तार किया गया था जहां वह अपने एक रिश्तेदार के घर रह रहा था. छानबीन में खुलासा हुआ था कि जुनैद जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) में सक्रिय आतंकी संगठनों (Terrorist Organisation) के संपर्क में था और उनके लिए युवाओं की भर्ती करता था. उसे आतंकी संगठन से 10 हजार रुपए भी मिले थे ये पैसे जम्मू कश्मीर में स्थित बैंक के खाते (Bank Account) से ट्रांसफर किए गए थे.

ये भी पढ़ें: Maharashtra ATS: लश्कर के रिक्रूटर जुनैद के लिंक तलाशने कश्मीर पहुंची ATS, ऑनलाइन करता था भर्ती

ये भी पढ़ें: Terrorist Arrest: महाराष्ट्र ATS के हत्थे चढ़ा लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी, युवाओं की संगठन में कराता था भर्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, जानें किसे मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, जानें किसे मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
पीएम मोदी ने स्वीकार किया धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पेपर लीक पर प्रदर्शन के बीच बड़ा एक्शन
पीएम मोदी ने स्वीकार किया धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पेपर लीक पर प्रदर्शन के बीच बड़ा एक्शन
CJP- सरकार में बनी बात, मानी सारी मांगें, संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में आंदोलन खत्म करने का ऐलान
CJP- सरकार में बनी बात, मानी सारी मांगें, संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में आंदोलन खत्म करने का ऐलान
इस्तीफे के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने अपडेट की X प्रोफाइल, बायो में अब क्या लिखा?
इस्तीफे के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने अपडेट की X प्रोफाइल, बायो में अब क्या लिखा?

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?
कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?
Embed widget