एक्सप्लोरर

Mumbai: मुंबई बीजेपी अध्यक्ष आशीष शेलार को मिली जान से मारने की धमकी, शिकायत दर्ज

Maharashtra News: चिट्ठी में इसमें बीजेपी और शिंदे गुट के लिए अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया गया है. आशीष शेलार ने अज्ञात शख्स के खिलाफ बांद्रा पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई है.

Mumbai News:  मुंबई बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आशीष शेलार को जान से मारने की धमकी मिली है. किसी अज्ञात शख्स ने उनके ऑफिस एड्रेस पर उन्हें एक लेटर भेजा. यह लेटर शुक्रवार (26 जनवरी) को ऑफिस के लेटर बॉक्स में मिला. इस लेटर में आशीष शेलार को उनके टुकड़े-टुकड़े कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है. इतना ही नहीं चिट्ठी में इसमें बीजेपी और शिंदे गुट के लिए अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया गया है. इस पर कार्रवाई करते हुए आशीष शेलार ने अज्ञात शख्स के खिलाफ बांद्रा पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई है.

शेलार के ऑफिस की तरफ से जारी किया गया बयान

इस पूरे मामले पर आशीष शेलार के ऑफिस की तरफ से बयान जारी किया गया है. आशीष शेलार के ऑफिस ने कहा, "मुंबई बीजेपी के अध्यक्ष आशीष शेलार को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा बांद्रा स्थित उनके कार्यालय में भेजे गए पत्र में जान से मारने की धमकी मिली है. चिट्ठी में बीजेपी और शिवसेना के शिंदे गुट के खिलाफ भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया था.आशीष शेलार ने बांद्रा थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है."

सालभर पहले भी मिली थी शेलार को जान से मारने की धमकी

बता दें कि एक साल पहले भी आशीष शेलार और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी मिली थी. हालांकि बाद में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए धमकी देने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया था. उस दौरान आरोपी की पहचान माहिम के रहने वाले 48 वर्षीय ओसामा शम्शेर खान के रूप में हुई थी.

आशीष शेलार  बीजेपी के ऐसे दूसरे नेता हैं जिन्हें हाल फिलहाल में जान से मारने की धमकी मिली है. इससे पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी मिली थी. आरोपी ने उनके नागपुर स्थित ऑफिस में फोन कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी. आरोपी ने गडकरी के ऑफिस को उड़ाने की भी धमकी दी थी. इसके बाद नितिन गडकरी के ऑफिस की ओर से नागपुर पुलिस में इसकी शिकायत दी गयी थी. इस धमकी भरे कॉल के पीछे पुलिस ने गैंगस्टर जयेश कांती को जिम्मेदार ठहराया था.

यह भी पढ़ें: Maharashtra Politics: नासिक में BJP को झटका, शिवसेना में शामिल हुए अद्वय हिरे पाटिल, मोहभंग की बताई वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गणेशोत्सव: डिप्टी CM शिंदे के निर्देश पर बस बुकिंग पर 30% छूट
गणेशोत्सव: डिप्टी CM शिंदे के निर्देश पर बस बुकिंग पर 30% छूट
बेटे को सुसाइड से रोकने गए पिता पहाड़ से फिसले, मां भी कूदी, तीनों की मौत
बेटे को सुसाइड से रोकने गए पिता पहाड़ से फिसले, मां भी कूदी, तीनों की मौत
साहिल लोचब की मां बोली- 'अगर राहुल गांधी न होते तो...'
साहिल लोचब की मां बोली- 'अगर राहुल गांधी न होते तो...'
वैष्णवी हगवणे सुसाइड केस में बंडू फाटक को राहत, आरोपों से डिस्चार्ज
वैष्णवी हगवणे सुसाइड केस में बंडू फाटक को राहत, आरोपों से डिस्चार्ज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget