एक्सप्लोरर

'उद्धव ठाकरे से नजदीकियां बढ़ने के बाद...', राज ठाकरे के महाकुंभ वाले बयान पर भड़के BJP नेता

Raj Thackeray News: राज ठाकरे ने कहा कि लोगों को अंधविश्वास से बाहर आना चाहिए. उन्होंने प्रयागराज की गंगा के जल को 'गंदा' करार देते हुए कहा कि वह उस पानी को कभी नहीं छुएंगे. इसपर BJP नेता भड़क गए हैं.

Mumbai BJP on Raj Thackeray: महाराष्ट्र के सीनियर नेताओं में से एक मनसे प्रमुख राज ठाकरे के महाकुंभ पर दिए बयान से राज्य की सियासत गर्मा गई है. राज ठाकरे ने बड़ा विवादास्पद बयान दे दिया है और कहा है कि लोगों को अंधविश्वास से बाहर निकलना चाहिए. उन्होंने प्रयागराज की गंगा के जल को 'गंदा' करार देते हुए कहा कि वह उस पानी को कभी नहीं छुएंगे, जिसमें करोड़ों लोगों ने स्नान किया है. इस पर अब बीजेपी आध्यात्मिक सेल प्रमुख आचार्य तुषार भोसले ने नाराजगी जताई है. 

आचार्य तुषार भोसले ने कहा है, "उद्धव ठाकरे से नजदीकियां बढ़ने के बाद लगता है राज ठाकरे को भी हिन्दू विरोध की बीमारी जड़ गई है. आज हमारे पवित्र हिन्दू धर्म में माने जाने वाले पवित्र गंगा जल का राज ठाकरे ने सरेआम मजाक उड़ाया है. इससे हिन्दू धर्म का अपमान हुआ है. अगर आपको गंगाजल पीने योग्य नहीं लगता है, तो आप गंगा कलश अपने माथे पर लगाकर उसका दर्शन कर लेते. आपको ऐसे प्रकार का मजाक करने की क्या जरूरत थी?"

'इसलिए घर पर बैठाती है जनता'
बीजेपी नेता आचार्य तुषार भोसले ने मनसे प्रमुख को चेतावनी देने के लहजे में कहा, "राज ठाकरे, आप बार-बार जो अपनी भूमिकाएं बदलते रहते हैं, इसी वजह से महाराष्ट्र की जनता आपको घर पर बैठा देती है. यह बात ध्यान में रखिएगा."

उद्धव ठाकरे गुट ने भी जताई आपत्ति
एक ओर बीजेपी नेता ने राज ठाकरे को खरी-खरी सुनाने के लिए उद्धव ठाकरे को भी घसीट लिया. दूसरी ओर उद्धव ठाकरे गुट के नेता आनंद दुबे ने राज ठाकरे के बयान पर आपत्ति जताई है. आनंद दुबे ने कहा , "करोड़ों लोगों को महाकुंभ में धर्म और आस्था की भावना दिखाई दी. अब राज ठाकरे को लग रहा है कि गंगा नदी का पानी बहुत प्रदूषित है. राज ठाकरे को यह समझना चाहिए कि अगर वे दूसरों की भावनाओं का सम्मान नहीं कर सकते तो कम से कम उन्हें जिनकी इसमें (महाकुंभ) भावना और आस्था है, उनका अपमान नहीं करना चाहिए. बीजेपी को भी राज ठाकरे से पूछना चाहिए कि क्या राज ठाकरे का यह बयान हिंदू धर्म का अपमान नहीं है?."

यह भी पढ़ें: मुंबई के नागपाड़ा में दर्दनाक हादसा, पानी की टंकी साफ करने उतरे 5 मजदूरों की मौत

17 साल से पत्रकारिता, बैग फिल्म्स,स्टार न्यूज़ फिर एबीपी न्यूज़ के क्राइम शो रेड अलर्ट , शूट आउट का प्रोड्यूसर रहा, मुंबई लाइव डेली न्यूज़ शो का प्रोड्यूसर रहा, तमाम स्टिंग ऑपेरशन किये और सनसनी क्राइम शो टीम के साथ इन्वेस्टिगेटिव न्यूज़ का हिस्सा रहा। कई सालों से मुम्बई में abp न्यूज़ के साथ जनरल न्यूज़ के लिए रिपोर्टर के तौर पर कार्यरत.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget