एक्सप्लोरर

मुंबई APMC ड्राई फ्रूट मार्केट में टैक्स चोरी का खुलासा, अखरोट व्यापारियों पर CBIC की बड़ी कार्रवाई

Navi Mumbai News: नवी मुंबई APMC ड्राई फ्रूट मार्केट में करोड़ों की कर चोरी का खुलासा हुआ है. अखरोट के आयात में कम मूल्य दिखाकर टैक्स बचाया जा रहा था.

CBI Raid In Navi Mumbai: करोड़ों रुपये की कर चोरी के मामले में नवी मुंबई की एपीएमसी ड्राई फ्रूट मार्केट में बड़ा खुलासा हुआ है. अखरोट के आयात में जानबूझकर मूल्य कम दिखाकर (अंडर इन्वॉयसिंग) टैक्स बचाने की रणनीति अपनाई गई थी, जिसे लेकर केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) ने कार्रवाई शुरू कर दी है. बीते सात दिनों से बाजार में जांच अभियान चल रहा है, जिससे व्यापारियों में भारी हलचल मच गई है.

जानकारी के मुताबिक, कुछ व्यापारी विदेशों, विशेषकर चिली से आयात किए गए अखरोट की कीमत चालानों में कम दर्ज कर रहे थे, जिससे कस्टम ड्यूटी और अन्य टैक्स कम चुकाए जा सकें. इस तरह की गतिविधि सरकार को राजस्व में नुकसान पहुंचाती है और बाजार में निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा को भी प्रभावित करती है.

कर्मचारियों की आवाजाही पर रखी जा रही है सख्त निगरानी 
CBIC की इंटेलिजेंस यूनिट, मुंबई जोन के तहत, लगभग 15-20 अधिकारियों की टीम पिछले सप्ताह से एशिया की सबसे बड़ी थोक मंडी — एपीएमसी ड्राई फ्रूट मार्केट में तलाशी अभियान चला रही है. जांच के चलते कई व्यापारियों ने अपनी दुकानें व गोदाम बंद कर दिए हैं, जबकि कुछ ने केवल आधा शटर खोला है. सभी कर्मचारियों की आवाजाही पर सख्त निगरानी रखी जा रही है.

गहराई से की जा रही है जांच 
सूत्रों का कहना है कि टैक्स चोरी के इस मामले में व्यापारियों ने एक से अधिक कंपनियों के नाम पर अलग-अलग चालानों के जरिए हेरफेर की है और हवाला चैनलों का इस्तेमाल कर आयात के लिए भुगतान किया गया है. ये सभी गतिविधियां कानून के दायरे से बाहर हैं और अब इनकी गहराई से जांच की जा रही है.

एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि कई व्यापारी नेपाल के रास्ते अखरोट भारत मंगवाते हैं ताकि वे सीधा आयात दिखाकर टैक्स न देना पड़े. साथ ही, VLI (Very Low Invoice) के तहत दर्ज किए गए माल का मूल्यांकन संदेह के घेरे में है, जिसे लेकर विभाग जांच व पुनर्मूल्यांकन की प्रक्रिया अपना रहा है.

इस पूरे मामले में यह भी देखा जा रहा है कि क्या अखरोट के आयात के लिए आवश्यक Plant Quarantine Clearance और FSSAI की अनुमति ली गई थी या नहीं. नियमों के अनुसार, किसी भी खाद्य वस्तु के आयात से पहले यह सुनिश्चित करना जरूरी होता है कि उसमें कोई कीट या रोगजनक तत्व न हो.

टैक्स चोरी के आम तौर पर अपनाए जाने वाले तरीके:

कम इनवॉयस दिखाना: विदेश से आयात करते समय जानबूझकर कम मूल्य दर्शाना.

कम टैक्स भुगतान: कम मूल्यांकन के आधार पर कस्टम ड्यूटी और GST की चोरी.

हवाला लेनदेन: वैध भुगतान प्रक्रिया को दरकिनार कर गुप्त चैनलों से पैसे भेजना.

क्लीयरेंस में हेरफेर: FSSAI और क्वारंटाइन अनुमति में धांधली.

फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारी इसकी हर कोण से जांच कर रहे हैं. कितने करोड़ों की कर चोरी हुई है, इसका आकलन जारी है.

ये भी पढ़ें: मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर रामदास अठावले का पलटवार, बोले- 'अगर ऑपरेशन सिंदूर छोटा है तो...'

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'
'कांग्रेस में आना चाहते थे शिंदे', दावे पर उद्धव गुट ने क्या कहा?
'कांग्रेस में आना चाहते थे शिंदे', दावे पर उद्धव गुट ने क्या कहा?
मुंबई: इनकम टैक्स ऑफिस में आग लगने से हड़कंप, कर्मचारियों को किया रेस्क्यू
मुंबई: इनकम टैक्स ऑफिस में आग लगने से हड़कंप, कर्मचारियों को किया रेस्क्यू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget