एक्सप्लोरर

Mumbai News: बिना डिग्री, लाइसेंस के कानून की प्रैक्टिस करने वाली 72 वर्षीय महिला गिरफ्तार, इस तरह से हुआ खुलासा

Mumbai की बीकेसी पुलिस ने एक 72 वर्षीय महिला को कानून की डिग्री के बिना वकील के रूप में प्रैक्टिस करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. उसने बिना डिग्री के 7 साल तक प्रैक्टिस किया.

Mumbai News: बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) पुलिस ने शनिवार को एक 72 वर्षीय महिला को कानून की डिग्री के बिना वकील के रूप में प्रैक्टिस करने के आरोप में गिरफ्तार किया. उस पर आवश्यक लाइसेंस कार्ड के बिना बांद्रा में पारिवारिक अदालत में सात साल तक प्रैक्टिस करने का आरोप है. आरोपी की पहचान पाली हिल निवासी रेबेका मोर्दकै उर्फ ​​काशीनाथ सोहोनी के रूप में हुई है. उनके खिलाफ इस साल 9 जून को बीकेसी पुलिस स्टेशन द्वारा धोखाधड़ी, जालसाजी और प्रतिरूपण के लिए प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

कई बार मामलों में पेश हो चुकी है महिला

प्राथमिकी के अनुसार, वह 2015 में कम से कम तीन मौकों पर और 2021 में दो बार एक पारिवारिक अदालत में वकील के रूप में पेश हुई. रविवार को बांद्रा मजिस्ट्रेट अदालत से अपनी पुलिस हिरासत की मांग करते हुए, बीकेसी पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने मजिस्ट्रेट से कहा, “वह विभिन्न अदालतों में एक वकील के रूप में पेश हुई और लोगों के साथ-साथ न्यायपालिका को भी धोखा दिया. वह एक लाइसेंस का इस्तेमाल कर रही थी जो किसी और के नाम पर था. उसने अपनी कानून की डिग्री या लाइसेंस कार्ड जमा नहीं किया और पुलिस जांच में सहयोग नहीं किया. सत्र अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है."

Maharashtra: प्रशासन की पहल से नांदेड़ की 410 महिलाओं की बदली जिंदगी, सभी को टाटा ग्रुप में मिली नौकरी

मामले के शिकायतकर्ता ने बताई यह बात

शिकायतकर्ता, 44 वर्षीय, अकबर खान, एक वकील, ने बताया, “पिछले साल दिसंबर में, मुझे पता चला कि वह फैमिली कोर्ट में पेश हो रही थी और बिना लाइसेंस या डिग्री के वकालतनामा दाखिल कर रही थीं. मैं दस साल तक एक रिक्शा चालक था और साथ ही मैंने अपना कानून की पढ़ाई पूरी किया और एक वकील हूं. मुझे लगा कि यह बहुत अनुचित है कि कोई वकील हुए बिना कानून की प्रैक्टिस कर रहा है. इसलिए इस साल फरवरी में मैंने पुलिस, बार काउंसिल और फैमिली कोर्ट में लिखित शिकायत दर्ज कराई. महाराष्ट्र और गोवा के बार काउंसिल के सचिव ने भी बीकेसी पुलिस स्टेशन को एक पत्र में जवाब दिया है कि वह एक वकील के रूप में उनके साथ नामांकित नहीं है.

मजिस्ट्रेट अदालत ने महिला को आगे की जांच के लिए रविवार को 20 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है.बकौल द इंडियन एक्सप्रेस पुलिस ने कहा कि वे यह पता लगाना चाहते हैं कि वह किसके सनद नंबर का इस्तेमाल कर रही थी, जिसने जालसाजी में उसकी मदद की, और उन्हें अन्य अदालतों में सबूत हासिल करने की जरूरत है जहां उसने वकालतनामा दायर किया है.

Maharashtra News: महाराष्ट्र में स्थापित किया जायेगा नीति आयोग जैसा निकाय, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस का एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर आया अभिजीत दीपके का बयान, जानें क्या कहा?
झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर आया अभिजीत दीपके का बयान, जानें क्या कहा?
सुनेत्रा पवार को गूंगी गुड़िया कहने पर भड़की NCP, कांग्रेस दफ्तर में हंगामा
सुनेत्रा पवार को गूंगी गुड़िया कहने पर भड़की NCP, कांग्रेस दफ्तर में हंगामा
कांग्रेस विधायक ने कहा- पंकजा मुंडे बीजेपी छोड़ें, CM बना देंगे
कांग्रेस विधायक ने कहा- पंकजा मुंडे बीजेपी छोड़ें, CM बना देंगे
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी

वीडियोज

Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
'मेरी वजह से ब्रेंडन मैकुलम कोच पद से हटाए गए', बेन स्टोक्स ने खुद को ठहराया जिम्मेदार
'मेरी वजह से ब्रेंडन मैकुलम कोच पद से हटाए गए', बेन स्टोक्स ने खुद को ठहराया जिम्मेदार
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
Embed widget