एक्सप्लोरर

Maharashtra News: महाराष्ट्र में कौन कर रहा है औरंगजेब का महिमामंडन? देवेंद्र फडणवीस बोले- जरूरत पड़ी तो...

Devendra Fadnavis: औरंगजेब का महिमामंडन मुद्दे पर महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, अगर जरूरत पड़ी तो जांच के लिए एसआईटी का गठन किया जा सकता है.

Aurangzeb in Maharashtra: उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यदि आवश्यक हुआ, तो यह जांच करने के लिए एक समर्पित एसआईटी गठित की जाएगी कि क्या राज्य में कुछ तत्वों द्वारा मुगल सम्राट औरंगजेब का "अचानक महिमामंडन" जानबूझकर किया गया था. बीजेपी विधायक नितेश राणे के ध्यानाकर्षण नोटिस के जवाब में विधानसभा में बोलते हुए, गृह विभाग संभाल रहे फड़नवीस ने कहा कि औरंगजेब कभी भी भारतीय मुसलमानों के लिए आदर्श नहीं हो सकता. आगे उन्होंने कहा, “अगर कोई नायक हैं, तो वे छत्रपति शिवाजी महाराज, महाराणा प्रताप और एपीजे अब्दुल कलाम हैं. 

फड़णवीस ने क्या कहा?
देवेंद्र फड़णवीस ने कहा, “हम इसकी जांच करेंगे और हमें आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस), इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) से जानकारी मिल रही है. यदि आवश्यक हुआ, तो हम इसकी जांच के लिए एक समर्पित विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन करेंगे. फड़णवीस ने कहा कि सांप्रदायिक भडकाव महाराष्ट्र के विकास और प्रगति के लिए अच्छा नहीं है. कुछ महीने पहले कुछ व्यक्तियों द्वारा औरंगजेब का महिमामंडन करने वाले सोशल मीडिया पोस्ट से अहमदनगर और बीड जिलों सहित महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में तनाव और झड़पें हुईं थी. 

एक देश में दो कानून चल रहे हैं
चर्चा में भाग लेते हुए सपा विधायक अबू आसिम आजमी ने कहा कि कई मुस्लिम युवकों ने औरंगजेब का स्टेटस रखा, उन पर गुनाह दर्ज किया गया है. इसके बाद डॉ. प्रकाश आंबेडकर ने औरंगजेब की कब्र पर जाकर मत्था टेका और चुनौती दी कि हिम्मत हैं, तो मुझ पर केस करके दिखाओ. क्या इस देश में दो कानून चल रहे हैं? जो स्टेटस रखता है, उस पर केस और जो चुनौती देता है, उस पर केस नहीं होता.

क्या बोले अबू आजमी? 
अबू आसिम आजमी ने आगे कहा, 24 घंटे द्वेष फैलाया जा रहा है, इसी वजह से चलती ट्रेन में गोलीबारी हुई. संपूर्ण देश में दहशत का वातावरण है. ट्रेन में बुरका पहनकर, दाढ़ी बढ़ाकर नहीं चल सकते, ये मेरी कौम चिल्ला रही है. कोई मदद करने वाला नहीं है. ये लोग नाथूराम गोडसे का फोटो लगाते हैं. यह सब जानबूझकर किया जा रहा है, देश का वातावरण खराब किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: Maharashtra: 'मणिपुर हो या हरियाणा... इसे राम राज्य कहा जाएगा?', उद्धव ठाकरे का बीजेपी पर जोरदार हमला, लगाए ये आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
मुंबई में साइबर फ्रॉड के बड़े रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार
मुंबई में साइबर फ्रॉड के बड़े रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget