एक्सप्लोरर

Bhiwandi Crime: बेरहमी की हद पार! पहले हत्या, फिर टुकड़े कर शव को दुकान में छिपाया, मौलाना गिरफ्तार

Bhiwandi Murder: महाराष्ट्र के भिवंडी में 4 साल से लापता 17 वर्षीय किशोर की हत्या का खुलासा हुआ है. पुलिस ने मौलाना गुलाम रब्बानी शेख को गिरफ्तार किया, जिसने शव के टुकड़े दुकान में दबा दिए थे.

Bhiwandi Crime News: महाराष्ट्र के भिवंडी से एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसे जिसने सुना उसकी रूह कांप उठी. आज से करीब 4.5 साल पहले लापता हुए 17 वर्षीय किशोर की हत्या का खुलासा अब जाकर हुआ है, और इस मामले में पुलिस ने एक मौलाना को गिरफ्तार किया है.

भिवंडी के नवीबस्ती इलाके की इस सनसनीखेज घटना ने इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है. मृतक शोएब शेख नवंबर 2020 में अचानक लापता हो गया था, जिसकी शिकायत उसके परिवार ने स्थानीय पुलिस थाने में दर्ज करवाई थी. 4 साल से ज्यादा समय तक कोई सुराग न मिलने के बाद यह केस ठंडे बस्ते में चला गया था, लेकिन हाल ही में क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल द्वारा की गई गहन जांच ने पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया.

यौन शोषण का मामला दबाने के लिए की हत्या- पुलिस

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी मौलाना गुलाम रब्बानी शेख ने अपनी दुकान में एक नाबालिग का यौन शोषण किया था. दुर्भाग्यवश इस घिनौने कृत्य का गवाह बना था 17 वर्षीय शोएब शेख. मौलाना को डर था कि उसकी करतूत उजागर न हो जाए, इसी डर से उसने शोएब को अपनी दुकान में बुलाया और गला घोंटकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी.

हत्या के बाद उसने शव के टुकड़े कर कुछ हिस्से ठिकाने लगा दिए और बाकी को अपनी ही दुकान के नीचे नेहरू नगर, नवीबस्ती इलाके में दफना दिया.

परिवार को हुआ मौलाना पर शक

कई सालों तक यह मामला अंधेरे में रहा, लेकिन 2023 में एक स्थानीय व्यक्ति ने शोएब के परिवार को मौलाना की संदिग्ध भूमिका के बारे में बताया. इसके बाद परिवार ने दोबारा पुलिस से संपर्क किया. पुलिस ने मौलाना को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया, लेकिन वह चकमा देकर भाग निकला और राज्य छोड़कर छिप गया.

हालांकि पुलिस ने उसे फिर से ट्रैक कर गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान मौलाना ने अपने अपराध को कबूल कर लिया है. फोरेंसिक टीम ने मौलाना की दुकान से कुछ मानव अवशेष बरामद किए हैं जिन्हें जांच के लिए FSL लैब भेजा गया है.

इस भयावह घटना ने एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि किस तरह समाज के कुछ चेहरों के पीछे कितनी घिनौनी हकीकतें छिपी होती हैं. पुलिस अब इस मामले को तेजी से आगे बढ़ा रही है ताकि मृतक को इंसाफ मिल सके और आरोपी को कड़ी सजा दी जा सके.

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटिकट यात्रियों पर रेलवे का तगड़ा एक्शन, वसूला 121.31 करोड़ रुपये जुर्माना
बेटिकट यात्रियों पर रेलवे का तगड़ा एक्शन, वसूला 121.31 करोड़ रुपये जुर्माना
मुंबई-ठाणे यात्रियों के लिए खुशखबरी, जल्द शुरू होंगी ये दो नई मेट्रो लाइन
मुंबई-ठाणे यात्रियों के लिए खुशखबरी, जल्द शुरू होंगी ये दो नई मेट्रो लाइन
महाराष्ट्र में SIR प्रक्रिया तेज, 17 अगस्त तक पूरी होगी गणना; 24 को आएगी ड्राफ्ट लिस्ट
महाराष्ट्र में SIR प्रक्रिया तेज, 17 अगस्त तक पूरी होगी गणना; 24 को आएगी ड्राफ्ट लिस्ट
महाराष्ट्र में पेपर लीक पर सरकार सख्त, केंद्र के कानून को लागू करने की तैयारी
महाराष्ट्र में पेपर लीक पर सरकार सख्त, केंद्र के कानून को लागू करने की तैयारी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget