एक्सप्लोरर

आंदोलन के बीच 'मराठा भूषण' सम्मान से नवाजे जाएंगे मनोज जरांगे, लिस्ट में ये नाम भी शामिल

Maratha Bhushan Award: साल 2024 के लिए 'मराठा भूषण' सम्मान के नाम चुन लिए गए हैं. राज्य के सीएम एकनाथ शिंदे को भी इस सम्मान से 19 फरवरी को सम्मानित किया जाएगा.

Maharashtra News: एक्टिविस्ट मनोज जरांगे (Manoj Jarange) इन दिनों मराठा आरक्षण की मांग को लेकर एकबार फिर अनशन पर हैं. जबकि राज्य सरकार की ओर से मान-मनौव्वल की कोशिश चल रही है. इस बीच जरांगे और सीएम एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) को खास पुरस्कार से सम्मानित किए जाने का फैसला किया है. इन दोनों को 'मराठा भूषण' सम्मान दिए जाने की घोषणा की गई है. इसके अलावा मथाडी नेता नरेंद्र पाटिल (Narendra Patil) को भी यह सम्मान दिया जाएगा. यह जानकारी आयोजकों ने गुरुवार को दी. 

यह पुरस्कार हर साल मराठा समुदाय की प्रमुख हस्तियों को दिया जाता है. ठाणे में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मराठा क्रांति मोर्चा के अध्यक्ष रमेश अंबरे ने कहा कि सीएम एकनाथ शिंदे, मनोज जरांगे और नरेंद्र पटेल को 19 फरवरी को शिवाजी की जयंती के अवसर पर ठाणे में यह पुरस्कार दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि आरक्षण की मांग कर रहे एक्टिविस्ट मनोज जरांगे इस समय जालना जिले के अपने गांव में अनिश्चितकालीन अनशन पर हैं. ऐसे में उन्हें ऑनलाइन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा.

आयोजक ने बताई सीएम शिंदे को चुनने की वजह
दूसरी तरफ शिक्षा और सरकारी नौकरियों में मराठों के लिए आरक्षण की मांग को लेकर जारांगे के विरोध के बारे में भी रमेश अंबरे ने बात की और कहा कि सरकार अभी तक मांग पूरी नहीं कर पाई है. उन्होंने कहा कि देखते हैं कि 20 फरवरी को बुलाए गए विधानसभा के विशेष सत्र में क्या होता है. जब रमेश अंबरे से पूछा गया कि अगर वे सरकार से खुश नहीं हैं तो फिर उन्होंने सीएम एकनाथ शिंदे को पुरस्कार के लिए क्यों चुना तो उन्होंने कहा कि वह सीएम के रूप में नहीं बल्कि मराठा होने के नाते सम्मानित किए जाएंगे. उधर, मनोज जरांगे के आंदोलन का आज छठा दिन है लेकिन वह अनशन तोड़ने को तैयार नहीं हैं. उन्होंने बीते दिनों यह चेतावनी दी थी कि अगर उनकी अनशन के दौरान मौत हुई तो मराठा महाराष्ट्र को वैसे ही जला देंगे जैसे हनुमान जी ने लंका जला दी थी. 

ये भी पढ़ेंMaratha Reservation: छगन भुजबल की मनोज जरांगे को नसीहत, कहा- 'उन्हें चुप बैठना चाहिए, सरकार लेगी..

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
'उन्हें और उनकी फैमिली को...', सौरभ दास को लेकर अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
'उन्हें और उनकी फैमिली को...', सौरभ दास को लेकर अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget