एक्सप्लोरर

IAS पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर को तीन दिनों की पुलिस हिरासत, धारा 307 जोड़ी गई

Manorama Khedkar News: विवादों में घिरीं ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर को किसान को धमकाने के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया था और उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था.

Maharashtra News: IAS पूजा खेडकर (IAS Puja Khedkar) की मां मनोरमा खेडकर (Manorama Khedkar) को तीन दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा गया. गिरफ्तारी के बाद मनोरमा खेडकर को पुणे कोर्ट में पेश किया गया था, जहां उन्हें 20 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया. उन पर पुणे के एक गांव में किसान को पिस्तौल दिखाकर धमकाने का आरोप लगे थे. पुलिस ने उन्हें गुरुवार को ही गिरफ्तार किया था.

पुणे ग्रामीण पुलिस ने कोर्ट से मनोरमा खेडकर को सात दिनों की पुलिस हिरासत में भेजने की मांग की थी. मनोरमा खेडकर पर जान से मारने की कोशिश के आरोप में धारा 307 बढ़ा दी गई है. पहले सिर्फ किसानों को धमकाने का मामला दर्ज किया गया था, नई धारा बढ़ने से मनोरमा खेडकर की परेशानी अब और बढ़ गई है. 

पुलिस का कहना है कि धारा 307 जोड़ी गई है क्योंकि आरोपी की पृष्ठभूमि प्रभावशाली और राजनीतिक है. हमें वीडियो से जुड़े सभी आरोपों की जांच करनी होगी. ऐसी संभावना है कि शिकायतकर्ता पर दबाव बनाया जा सकता है. उधर, मनोरमा के वकील विजय जगताप ने कहा कि सभी अपराध जमानती हैं. बाद में धारा 307 जोड़ी गई है, हम इस जांच में सहयोग करेंगे. 

हम सरेंडर कर देंगे हथियार - वकील
वकील ने कहा कि आरोपी के खिलाफ कोई भी अपराध या एफआईआर की जानकारी नहीं है. हमें पुणे सीपी से एक पत्र मिला है, हम पिस्तौल के संबंध में उसका भी जवाब देंगे. हमने 2006 में जमीन खरीदी थी. हमारे पास पिस्तौल का लाइसेंस है. उन्होंने कहा कि  24 साल से वह लाइसेंसी हथियार का इस्तेमाल कर रही थी. अगर जरूरत पड़ी तो हम वह हथियार सरेंडर कर देंगे.

घटना के वक्त मनोरमा को था जान का खतरा - वकील
वकील ने बताया कि एक साल पहले जब घटना हुई तो शिकायतकर्ता के परिवार के 5-4 सदस्य भी वहीं मौजूद थे. उस समय मनोरमा खेडकर की जान को भी खतरा था. बता दें कि पहले पूजा खेडकर की कम रैंकिंग के बाद भी आईएएस पद मिलने को लेकर विवाद हो रहा था तो वहीं अब उनका परिवार भी पुलिस की जांच के दायरे में है. पूजा के मामले में भी विशेषज्ञ समिति जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र चुनाव से पहले लोगों को तोहफा! सितंबर में समृद्धि महामार्ग के आखिरी फेज का उद्घाटन

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेवी नगर केस: पत्नी और छोटे बेटे के मुंह पर तकिया रखा, बड़े बेटे को दिया जहर! खुद लगाई फांसी
नेवी नगर केस: पत्नी और छोटे बेटे के मुंह पर तकिया रखा, बड़े बेटे को दिया जहर! खुद लगाई फांसी
मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget