एक्सप्लोरर

Maratha Reservation: मनोज जरांगे ने खत्म किया अनशन, बिगड़ रही थी सेहत

Manoj Jarange Protest: एक्टिविस्ट मनोज जरांगे ने कहा कि वह अपने समुदाय की भावना का ख्याल रखते हुए अनशन समाप्त कर रहे हैं लेकिन उन्होंने संकेत दिया कि उनकी यह लड़ाई आगे जारी रहेगा.

Maharashtra News: मराठा नेता मनोज जरांगे पाटिल (Manoj Jarange Patil) ने अपना अनशन बुधवार (25 सितंबर) को खत्म कर दिया. उनका ये अनशन बुधवार को नौंवे दिन में प्रवेश कर गया था. उनकी सेहत में गिरावट देखी जा रही थी. जरांगे ने 17 सितंबर से अनशन शुरू किया था. बीते एक साल में यह उनका छठा अनशन था. जरांगे से पिछले दिनों शरद पवार गुट के सांसद बजरंग सोनावने और पूर्व राज्यसभा सांसद छत्रपति सांभाजी राजे ने मुलाकात की थी. 

जरांगे जालना जिले के अंतरवाली सराटी गांव में अनशन पर थे. जरांगे मराठा को अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी में लाए जाने और कुनबी समुदाय को ओबीसी सर्टिफिकेट देने की भी मांग कर रहे हैं. दूसरी तरफ लक्ष्मण हाके और नवंथ वाघमारे का वाडीगोडरी गांव में अनशन जारी है जो कि जरांगे के प्रदर्शन स्थल से केवल दो किलोमीटर दूर है. उनकी मांग है कि ओबीसी आरक्षण के साथ छेड़छाड़ नहीं किया जाए.

मराठा समुदाय से जरांगे की यह अपील
जरांगे के अनशन के बीच 23 सितंबर को महाराष्ट्र सरकार ने कैबिनेट की बैठक बुलाई थी जिसमें तीन कुनबी उपजातियों को अन्य पिछड़ा वर्ग में शामिल करने का निर्णय लिया था. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक मनोज जरांगे ने कहा कि मराठा समुदाय की भावना को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अनशन छोड़ने का फैसला किया है. उन्होंने कहा, ''हम उनसे निपटेंगे जिन्होंने मराठाओं की भावना को आहत किया है. जिन्होंने मराठा समुदाय को प्रताड़ित किया है उन्हें बख्शा नहीं जाएगा.'' उन्होंने मराठाओं से अपील की कि वे किसी भी तरह की राजनीतिक बैठक में शामिल ना हों. 

एसपी और डीएम ने अनशन तोड़ने के लिए मनाया
एक्टिविस्ट मनोज जरांगे ने कहा कि मराठा समुदाय ने 70 वर्षों से काफी कुछ झेला है. हम अपने युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए आरक्षण चाहते हैं. बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा में मराठाओं को नौकरी और शिक्षा में 10 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया था. हालांकि जरांगे की मांग है कि उनके समुदाय को ओबीसी कैटिगरी में आरक्षण दिया जाए. जरांगे से जालना जिले के कलेक्टर राधाकृष्ण पांचाल और एसपी अजय कुमार बंसल ने मंगलवार आधी रात को मुलाकात की थी और उन्हें अनशन छोड़ने के लिए मनाया था. 

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र में कौन होगा महायुति का मुख्यमंत्री का चेहरा? एकनाथ शिंदे के बयान ने चौंकाया

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस में होगा शरद पवार की पार्टी का विलय? सुप्रिया सुले का बड़ा बयान, 'पहले भी साथ...'
कांग्रेस में होगा शरद पवार की पार्टी का विलय? सुप्रिया सुले का बड़ा बयान, 'पहले भी साथ...'
शरद पवार के NDA में जाने की अटकलों के बीच रोहित पवार बोले, 'हमारे सांसद-विधायक...'
शरद पवार के NDA में जाने की अटकलों के बीच रोहित पवार बोले, 'हमारे सांसद-विधायक...'
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, महात्मा फुले योजना में बदलाव, अब PET स्कैन भी होगा मुफ्त
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, महात्मा फुले योजना में बदलाव, अब PET स्कैन भी होगा मुफ्त
केतन अग्रवाल के पिता ने राष्ट्रपति से लगाई न्याय की गुहार, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग
केतन अग्रवाल के पिता ने राष्ट्रपति से लगाई न्याय की गुहार, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget