एक्सप्लोरर

माहिम से राज ठाकरे के बेटे उम्मीदवार, शिवसेना के MLA भी मैदान में, CM शिंदे ने दिया बड़ा बयान

Mahim Seat 2024: माहिम सीट पर शिवसेना ने मौजूदा विधायक सदा सरवणकर को टिकट दिया है. वहीं उद्धव ठाकरे ने महेश सावंत को मैदान में उतारा है.

Mahim Assembly Seat: महाराष्ट्र की माहिम विधानसभा सीट की खूब चर्चा हो रही है. यहां से महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के चीफ राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे पहली बार चुनावी मैदान में उतरे हैं. यहां से सीएम एकनाथ शिंदे ने मौजूदा विधायक सदा सरवणकर को टिकट दिया है. बीजेपी ने अमित ठाकरे को समर्थन देने की बात कही है. इस बीच सीएम शिंदे ने इस प्रतिक्रिया दी.

कुछ बातें समय पर होनी चाहिए थीं- सीएम शिंदे

आज तक से बातचीत में माहिम सीट को लेकर सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा, "कुछ बातें समय पर होनी चाहिए थीं, जब ऐसा नहीं होता है तो इस तरह की स्थिति बन जाती है. शिवड़ी में जो हमारी सीट है, वहां पर कैंडिडेट को खड़ा नहीं किया. माहिम में जो सिटिंग एमएलए हैं उनको खड़ा किया है. मैंने मौजूदा विधायक सदा सरवणकर से कहा है कि आप देख लो लोकल लेवल पर क्या कर सकते हैं. वो भी अपने कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे हैं. क्योंकि कार्यकर्ताओं के ऊपर पार्टी खड़ी रहती है. हर पार्टी को कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देनी चाहिए."

माहिम विधानसभा सीट को जानें 

माहिम निर्वाचन क्षेत्र शहर के मध्य में स्थित है जो प्रभादेवी में सेंचुरी बाजार से माहिम कोलीवाड़ा तक फैला हुआ है. इसी क्षेत्र में अविभाजित शिवसेना (1966) और फिर 2006 में एमएनएस की स्थापना हुई थी. इस क्षेत्र में सिद्धिविनायक मंदिर, पुर्तगाली चर्च, माहिम चर्च, सिटीलाइट सिनेमा, माहिम दरगाह और शिवसेना (यूबीटी) का मुख्यालय जैसे स्थल भी हैं. इस निर्वाचन क्षेत्र में सवर्ण मतदाताओं की संख्या अधिक है.

2009 में जीते से एमएनएस के उम्मीदवार

साल 2009 के विधानसभा चुनाव में एमएनएस के नितिन सरदेसाई ने माहिम से 48,734 मतों से जीत हासिल की थी. पार्टी के संदीप देशपांडे को 2014 में 42,690 वोट मिले और वह सरवणकर से हार गए. सरदेसाई 2019 में सरवणकर से हार गए लेकिन उन्हें 40,350 वोट मिले. 

सरवणकर पर चुनाव से हटने का दबाव- सूत्र

पीटीआई की रिपोर्ट की मानें तो सूत्रों ने कहा कि सरवणकर पर चुनावी दौड़ से हटने का जबरदस्त दबाव है, लेकिन वह अभी तक इससे प्रभावित नहीं हुए हैं. नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 4 नवंबर है. 

माहिम क्षेत्र के रहने वाले हैं राज ठाकरे

माहिम में 2,25,373 मतदाता हैं जिनमें 1,12,638 पुरुष, 1,12,657 महिलाएं और तीसरे लिंग के 78 मतदाता हैं. राज ठाकरे भी माहिम विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले हैं. इस सीट पर कांग्रेस के पास कुछ वोट हैं.

Exclusive: उद्धव ठाकरे या शरद पवार, जरूरत पड़ी तो किसे चुनेंगे? देवेंद्र फडणवीस ने की 'भविष्यवाणी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिंदे गुट में शामिल होने वाले 6 सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा दावा, 'उनकी सदस्यता...'
शिंदे गुट में शामिल होने वाले 6 सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा दावा, 'उनकी सदस्यता...'
मुंबई में मैनहोल हादसों पर लगेगी लगाम, BMC ने उठाया अब ये बड़ा कदम
मुंबई में मैनहोल हादसों पर लगेगी लगाम, BMC ने उठाया अब ये बड़ा कदम
मयंक लोहार हत्याकांड: पीड़ित परिवार ने CM फडणवीस से की मुलाकात, आरोपी को फांसी और सरकारी नौकरी की मांग
मयंक लोहार हत्याकांड: पीड़ित परिवार ने CM फडणवीस से की मुलाकात, आरोपी को फांसी और सरकारी नौकरी की मांग
महाराष्ट्र: 'मंसूबे सफल नहीं होंगे...', डिप्टी CM एकनाथ शिंदे का उद्धव ठाकरे समेत विपक्ष पर हमला
महाराष्ट्र: 'मंसूबे सफल नहीं होंगे...', डिप्टी CM एकनाथ शिंदे का उद्धव ठाकरे समेत विपक्ष पर हमला

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget