एक्सप्लोरर

Exclusive: उद्धव ठाकरे या शरद पवार, जरूरत पड़ी तो किसे चुनेंगे? देवेंद्र फडणवीस ने की 'भविष्यवाणी'

ABP Shikhar Sammelan 2024: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में दावा किया कि महायुति की सरकार बनने जा रही है.

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने एबीपी न्यूज़ के खास कार्यक्रम शिखर सम्मेलन में शिरकत की. इस दौरान उनसे सवाल किया गया कि चुनाव नतीजों के बाद अगर ऐसी स्थिति बनती है कि आपको और सीटों की जरूरत हो तो शरद पवार और उद्धव ठाकरे में से किसे चुनेंगे?

इस सवाल पर देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "उनको साथ में रहने दीजिए. हम तीनों (बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी) काफी हैं. हम तीनों साथ में रहेंगे. हमारी सरकार आने वाली है. पॉलिटिक्स में अगर और मगर पर कोई जवाब नहीं दिया जाता. मैं दावे के साथ कहता हूं हम तीनों काफी हैं. हमारी सरकार आ रही है, किसी की जरूरत नहीं है." 

क्या उद्धव ठाकरे के लिए दरवाजे खुले हैं?

जैसे बिहार में हुआ, क्या उद्धव ठाकरे के लिए आपके दरवाजे खुले हैं, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, "ऐसी स्थिति ही नहीं आएगी." 

महाराष्ट्र में बीजेपी के लिए क्या बदला है?

महाराष्ट्र में बीजेपी के लिए जमीन पर क्या बदला है? इस पर डिप्टी सीएम ने कहा, "मुझे ऐसा लगता है कि जमीन पर पॉजिटिविटी नजर आ रही है. फेक नैरेटिव के कारण लोकसभा चुनाव के बाद हमने जो एनालिसिस किया तो हमारे ध्यान में आया कि हम उसका आकलन नहीं कर पाए. कहीं न कहीं महाराष्ट्र में हम लोग ओवर कॉन्फिडेंस में रहे. हम लोग ऐसी मानसिकता में थे कि ये दो हमेशा ही चलता है, इससे क्या फर्क पड़ने वाला है. इसके बाद हमने सजगता से काम किया. जमीन पर काम किया. चुनाव हमेशा टफ होता है लेकिन मैं ये कह सकता हूं कि अब हमें बढ़त है."

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन पर क्या बोले?

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हमारी लड़ाई कांग्रेस के साथ है. उन्होंने कहा, "मैं नहीं मानता कि कांग्रेस का रिवाइवल हुआ है. कांग्रेस का पॉलिटिकल अर्थमेटिक सही बैठा. कांग्रेस कई सीटों पर वोट जिहाद के कारण जीत कर आई. अब ये इसको दोहरा नहीं सकते. मुझे लगता है कि अब वो परिस्थितियां कांग्रेस के लिए नहीं रही हैं."

Exclusive: MVA में सीएम फेस पर आदित्य ठाकरे का बड़ा बयान, 'उद्धव ठाकरे के चेहरे पर किसने...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
महाराष्ट्र में झोपड़ियों पर सरकार का बड़ा फैसला, 3 महीने में सर्वे; पात्र लोगों को मिलेगा घर
महाराष्ट्र में झोपड़ियों पर सरकार का बड़ा फैसला, 3 महीने में सर्वे; पात्र लोगों को मिलेगा घर
Maharashtra News: मॉल में चलने वाले गेमिंग जोन रडार पर, फायर ऑडिट के साथ होगी सरप्राइज चेकिंग
महाराष्ट्र: मॉल में चलने वाले गेमिंग जोन रडार पर, फायर ऑडिट के साथ होगी सरप्राइज चेकिंग
NDA में शामिल हुए बिना भी BJP को फायदा पहुंचाएंगे शरद पवार? जानें अंदर की बात
NDA में शामिल हुए बिना भी BJP को फायदा पहुंचाएंगे शरद पवार? जानें अंदर की बात

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
Embed widget