एक्सप्लोरर

Maharashtra: मरीजों की मौत पर आदित्य ठाकरे का बड़ा सवाल, पूछा- क्या CM और स्वास्थ्य मंत्री को बर्खास्त नहीं किया जाना चाहिए?

Aaditya Thackeray: महाराष्ट्र के सरकारी अस्पतालों में मरीजों की मौत को लेकर शिवसेना (UBT) भड़की हुई है और लगातार राज्य सरकार पर निशाना साध रही है. अब आदित्य ठाकरे का भी एक बड़ा बयान सामने आया है.

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के नांदेड़ और छत्रपति संभाजीनगर के सरकारी अस्पतालों में हाल ही में कई मरीजों की मौत होने के मद्देनजर, शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने शनिवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत को ‘अक्षम’ करार दिया और सवाल किया कि इन दोनों को बर्खास्त क्यों नहीं किया जाना चाहिए. सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में, आदित्य ने अपने पिता एवं पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के कार्यकाल के दौरान स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए गए कार्यों की तुलना मौजूदा ‘अवैध’ शासन से की.

क्या बोले आदित्य ठाकरे?
आदित्य ने कहा, ‘‘उनके (मुख्यमंत्री के) गृह जिले ठाणे के बाद, नांदेड़, छत्रपति संभाजीनगर और नागपुर में रातभर शिशुओं और मरीजों की मौत की खबरें आईं. स्वास्थ्य मंत्री बेशर्मी के साथ अनुपस्थित हैं.’’ महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित डॉ. शंकरराव चव्हाण सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में 30 सितंबर के बाद 48 घंटों में शिशुओं सहित 31 मरीजों की मौत हो गई, जबकि दो से तीन अक्टूबर के बीच छत्रपति संभाजीनगर के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में 18 मरीजों की मौत हुई. पिछले महीने ठाणे के एक सरकारी अस्पताल में 24 घंटे में 18 मरीजों की मौत हो गई थी.

आदित्य ठाकरे ने किया ये दावा
आदित्य ने दावा किया कि कोविड​​-19 महामारी के दौरान, तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अस्पतालों को कोरोना वायरस संक्रमित महिलाओं के प्रसव के लिए वार्ड बनाने को कहा था. उन्होंने कहा कि अगर नवजात शिशु और बच्चे संक्रमित हो जाते थे तो उनकी देखभाल की जाती थी. उन्होंने कहा कि सरकार ने कोविड​​-19 वाले बच्चों के लिए एक बाल चिकित्सा टास्क फोर्स का भी गठन किया था.

आदित्य ने कहा, ‘‘आज, इस अवैध शासन के असंवैधानिक मुख्यमंत्री के पास नांदेड़ अस्पताल का दौरा करने का भी समय नहीं है.’’ उन्होंने लिखा, ‘‘अवैध मुख्यमंत्री मंत्रिमंडल विस्तार के अपने स्वार्थ के लिए दिल्ली दौड़ने में व्यस्त हैं, लेकिन उनके पास स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए समय नहीं है जो सरकार के भ्रष्टाचार के कारण महाराष्ट्र में ढह रहा है. स्वास्थ्य मंत्री बेशर्मी से अनुपस्थित हैं.’’ आदित्य ने पोस्ट में कहा, ‘‘क्या अक्षम मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को बर्खास्त नहीं किया जाना चाहिए.’’ उन्होंने सरकारी अस्पतालों में दवाओं की कमी की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की भी मांग की.

ये भी पढ़ें: Maharashtra News: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मिले सीएम शिंदे, ठाणे रिंग मेट्रो परियोजना को लेकर मांगी मंजूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पालघर की फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, कई मजदूर घायल; बचाव अभियान जारी
पालघर की फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, कई मजदूर घायल; बचाव अभियान जारी
BJP नगरसेविका पर तिरंगे के अपमान का आरोप, उद्धव गुट करेगा शिकायत?
BJP नगरसेविका पर तिरंगे के अपमान का आरोप, उद्धव गुट करेगा शिकायत?
Mumbai SIR: किरीट सोमैया का दावा, मृत वोटरों के नाम हटाने में विरोधाभास
किरीट सोमैया का दावा, मृत वोटरों के नाम हटाने में विरोधाभास
'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत

वीडियोज

Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget