एक्सप्लोरर

Maharashtra Weather Report: महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश का कहर, एक सप्ताह में 10 लोगों की मौत, बीड में सबसे अधिक

Weather Report: महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में बेमौसम बारिश के कारण एक सप्ताह में 10 लोगों की मौत हो गई है. बारिश के कारण 150 पशुओं की भी मौत हुई है.

Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र के मराठवाड़ा (Marathwada) क्षेत्र में नौ अप्रैल के बाद एक सप्ताह में बेमौसम (Marathwada Rain) बारिश के कारण 10 लोगों और 150 पशुओं की मौत हो गई. राज्य के राजस्व विभाग द्वारा तैयार की गई एक प्राथमिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है. मराठवाड़ा क्षेत्र में आठ जिले आते हैं, जिनमें छत्रपति शिवाजी नगर, जालना, बीड, परभणी, लातूर, नांदेड़, धाराशिव और हिंगोली शामिल हैं.

रिपोर्ट में कहा गया है कि मराठवाड़ा के विभिन्न हिस्सों में नौ अप्रैल से कई बार बेमौसम बारिश हो चुकी है, जिससे लोगों और पशुओं की मौत हुई है, बारिश और ओले गिरने से क्षेत्र के 481 गांवों में 450 मकानों को नुकसान हुआ है.

रिपोर्ट में कहा गया है कि बेमौसम बारिश और ओले गिरने से 9,127 किसानों की 5,256.86 हेक्टेयर भूमि पर खड़ी फसल को नुकसान हुआ है. रिपोर्ट के अनुसार, “नौ अप्रैल के बाद से बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने 10 लोगों की जान ले ली, जबकि कई अन्य घायल हो गए. बीड जिले में सबसे ज्यादा तीन लोगों की मौत हुई, इसके बाद छत्रपति संभाजीनगर, परभणी और लातूर जिलों में दो-दो जबकि हिंगोली में एक व्यक्ति की मौत हुई.” रिपोर्ट में कहा गया है कि बेमौसम बारिश में 117 दुधारू पशुओं समेत 152 पशुओं की मौत हो गई.

मुंबई का चढ़ा पारा
मुंबई में मंगलवार को अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस महानगर के लिए वर्ष 2009 के बाद से अप्रैल महीने का सर्वाधिक गर्म दिन है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को यह जानकारी दी. आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा कि 16 अप्रैल को सांताक्रूज स्थित वेधशाला (मुंबई के उपनगरों का प्रतिनिधि) ने अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया. कोलाबा वेधशाला (दक्षिण मुंबई का प्रतिनिधि) में पारा 35.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया.

ये भी पढ़ें: बारामती सीट से ननद-भाभी आज करेंगी नामांकन, अजित पवार के साथ मंदिर में पहुंचीं सुनेत्रा, सुप्रिया से है मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र के सोलापुर में गिरा स्कूल का स्लैब, 13 छात्र घायल
महाराष्ट्र के सोलापुर में गिरा स्कूल का स्लैब, 13 छात्र घायल
मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget