एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में हाई-सिक्योरिटी नंबर प्लेट की कीमत तय, गाड़ी मालिकों को देने होंगे इतने रुपये

Maharashtra News: महाराष्ट्र में ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल और स्कूटर जैसे दोपहिया गाड़ियों के लिए हाई-सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने की लागत 531 रुपये रखी गई है. स्टेट ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने जानकारी दी.

Maharashtra High Security Number Plates Price: महाराष्ट्र में गाड़ियों में हाई-सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए अब कीमत तय कर दी गई है. प्रदेश में एक अप्रैल, 2019 से पहले रजिस्टर्ड गाड़ियों में हाई-सिक्योरिटी नंबर प्लेट (एचएसआरपी) लगाने के लिए वाहन मालिकों को 531 रुपये से 879 रुपये तक की कीमत अदा करनी होगी. महाराष्ट्र ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की ओर से यह जानकारी दी गई है.

परिवहन विभाग का भुगतान लिंक बुधवार (25 दिसंबर) से सक्रिय हो गया है. इस कीमत में नंबर प्लेट के स्नैप लॉक की लागत और माल एवं सेवा कर (जीएसटी) भी शामिल है. दो पहिया, तीन पहिया और ट्रैक्टर और फोर व्हीलर गाड़ियों के नंबर प्लेट की कीमत अलग-अलग रखी गई है.

किन गाड़ियों के नंबर प्लेट की कितनी कीमत?

ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल और स्कूटर जैसे दोपहिया गाड़ियों के लिए एचएसआरपी लगाने की लागत 531 रुपये, ऑटो-रिक्शा जैसे तिपहिया वाहनों के लिए 590 रुपये और कार, बस, ट्रक, टैंकर, टेम्पो एवं ट्रेलर जैसे बड़े वाहनों के लिए 879 रुपये होगी. अप्रैल, 2019 से पहले पंजीकृत पुरानी गाड़ियों में हाई सिक्योरिटी वाले नंबर प्लेट लगाने के लिए राज्य परिवहन विभाग ने अपनी वेबसाइट और समर्पित वेबपेज पर ‘अपॉइंटमेंट’ की सुविधा उपलब्ध कराई है.

वेबसाइट पर एचएसआरपी दरों का जिक्र

वेबसाइट पर विभिन्न प्रकार के वाहनों के लिए एचएसआरपी दरों का भी उल्लेख किया गया है. इन पर 18 प्रतिशत की दर से जीएसटी भी लगेगी.दोपहिया और तिपहिया गाड़ियों के लिए 200 मिमी गुणा 100 मिमी और 285 मिमी गुणा 45 मिमी आकार की प्रत्येक एचएसआरपी प्लेट की लागत 219.9 रुपये होगी. 

वहीं चार या अधिक पहिया वाहनों के लिए 500 मिमी गुणा 120 मिमी और 340 मिमी गुणा 200 मिमी आकार की प्लेट की कीमत 342.41 रुपये होगी. सभी प्रकार के वाहनों के लिए स्नैप लॉक और तीसरे पंजीकरण चिह्न की लागत, जीएसटी को छोड़कर, क्रमशः 10.18 रुपये और 50 रुपये होगी.

एचएसआरपी लगाने के लिए जीएसटी का हिस्सा

एचएसआरपी लगाने के लिए जीएसटी का हिस्सा दोपहिया और ट्रैक्टर के लिए 81 रुपये, तिपहिया वाहनों के लिए 90 रुपये और चार या अधिक पहिया वाहनों के लिए 134.10 रुपये होगा. एक अप्रैल, 2019 से पहले पंजीकृत पुराने वाहनों में भी आगे और पीछे एचएसआरपी लगाई जाएगी और उनके विंडशील्ड पर भी पंजीकरण चिह्न का स्टिकर लगाया जाएगा.

ये भी पढ़ें:

Navi Mumbai: नवी मुंबई में दो कारों की टक्कर के बाद खुला एयरबैग, 6 साल के बच्चे की मौत

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'NCP के कुछ गुंडा प्रवृत्ति के लोग...', गांधी भवन हमले पर भड़के हर्षवर्धन सपकाल
'NCP के कुछ गुंडा प्रवृत्ति के लोग...', गांधी भवन हमले पर भड़के हर्षवर्धन सपकाल
महाराष्ट्र: रेजिडेंट डॉक्टरों की कल से हड़ताल, मेडिकल सेवाएं होंगी प्रभावित
महाराष्ट्र: रेजिडेंट डॉक्टरों की कल से हड़ताल, मेडिकल सेवाएं होंगी प्रभावित
महाराष्ट्र: EC ने अंतिम मतदाता सूची की बढ़ाई तारीख, जानें नया शेड्यूल
महाराष्ट्र: EC ने अंतिम मतदाता सूची की बढ़ाई तारीख, जानें नया शेड्यूल
पूर्व राज्यपाल डॉ. डीवाई पाटिल का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार
पूर्व राज्यपाल डॉ. डीवाई पाटिल का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
Embed widget