एक्सप्लोरर

Maharashtra: 'आरक्षण हमारा अधिकार, लेकिन...', राज ठाकरे के मराठा रिजर्वेशन वाले बयान पर भड़के रामदास अठावले

Maratha Reservation Protest: राज ठाकरे के मराठा आरक्षण को लेकर दिए बयान पर रामदास अटावले ने कहा मराठा समाज को आरक्षण मिलना ही चाहिए. इसके लिए महाराष्ट्र सरकार को ओबीसी की दो श्रेणियां बनानी चाहिए."

Maharashtra News: मराठा आरक्षण कार्यकर्ता सोमवार (5 अगस्त) को धाराशिव के एक होटल में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे से मिलने के लिए पहुंचे. कार्यकर्ता यह जानना चाहते थे कि राज ठाकरे की 'अपने एजेंडे के लिए इस्तेमाल किये जाने' वाली टिप्पणी से उनका क्या मतलब था? कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि राज ठाकरे ने सोलापुर में कहा था कि मराठा आरक्षण आंदोलन के कार्यकर्ताओं को कोई उकसा रहा है. कार्यकर्ता ने कहा कि मनसे प्रमुख को स्पष्ट करना चाहिए कि वह किसका संदर्भ दे रहे थे.

एक प्रदर्शनकारी ने एबीपी माझा से कहा कि वह और अन्य कार्यकर्ता राज ठाकरे से उनके बयान के बारे में शांतिपूर्ण तरीके से पूछने के लिए होटल आये हैं और यह भी जानना चाहते हैं कि मराठा आरक्षण पर उनका और उनकी पार्टी का क्या रुख है. राज ठाकरे ने बाद में होटल के बाहर प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को उनके मुद्दे पर बात करने के लिए बुलाया.

प्रदर्शनकारियों ने किया ये दावा
राज ठाकरे से मिलने गये एक प्रदर्शनकारी ने दावा किया कि मनसे प्रमुख ने उनसे अभद्रतापूर्वक बात की. इसलिए कार्यकर्ताओं ने बातचीत में शामिल होने से इनकार कर दिया. प्रदर्शनकारी ने दावा किया कि "राज ठाकरे नीचे आए और हमसे कहा कि अगर वे उनसे बात करना चाहते हैं तो नारेबाजी बंद करें. उन्होंने अभद्रतापूर्वक बात की इसलिए अब हम उनसे नहीं मिल रहे."

राज ठाकरे ने क्या कहा?
राज ठाकरे ने सोलापुर में कहा था, "मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य में एक व्यक्ति अपने एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग), मराठा और अन्य समुदायों के विद्यार्थियों की जरूरतों की अनदेखी कर रहा है. यह स्पष्ट है कि यह राजनेता हमें धोखा दे रहा है और उसके ऐसा करने से हमें कुछ हासिल होने वाला नहीं है." 

राज ठाकरे ने कहा था, "मैं चिंता जाहिर कर रहा हूं कि कैसे जाति की राजनीति कॉलेज और स्कूल के माहौल को प्रभावित कर रही है. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि यह प्रवृत्ति तेजी फैल रही है, क्योंकि यह लोगों के दिमाग में जहर घोल रही है. हर समुदाय के लिए यह महत्वपूर्ण है कि वे ऐसे लोगों से दूरी बनाए रखें जो इस तरह की विभाजनकारी गतिविधियों में शामिल हैं."

रामदास अठावले ने किया पटलवार
वहीं रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले की प्रतिक्रिया आई है. अठावले ने कहा कि "आरक्षण हमारा अधिकार है, लेकिन राज ठाकरे का यह रुख कि आरक्षण की कोई जरूरत नहीं है, बेहद गलत और निंदनीय है. तमाम दलितों और आदिवासियों की बहुजन धारणा में आरक्षण विरोधी रुख को लेकर राज ठाकरे को लेकर नाराजगी है. मराठा समाज को आरक्षण मिलना ही चाहिए. इसके लिए महाराष्ट्र सरकार को ओबीसी की दो श्रेणियां बनानी चाहिए."

ये भी पढ़ें: Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र चुनाव को लेकर NCP ने कसी कमर, अजित पवार 8 अगस्त से करने जा रहे ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget