एक्सप्लोरर

Maharashtra: 'राहुल नार्वेकर असंवैधानिक सरकार का...', संजय राउत और NCP ने महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष पर लगाए ये आरोप

Shiv Sena MLAs: उद्धव गुट के सांसद संजय राउत और एनसीपी ने अयोग्यता याचिकाओं पर फैसले में देरी को लेकर महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर पर सवाल उठाए हैं. जानिए राउत ने क्या कुछ कहा?

Shiv Sena MLAs Disqualification Case: शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गुट के विधायकों के खिलाफ उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले गुट की ओर से दायर अयोग्यता याचिकाओं पर निर्णय लेने में जानबूझकर देरी करने का सोमवार को आरोप लगाया. उन्होंने पत्रकारों से कहा कि यह निष्क्रियता दिखाती है कि नार्वेकर ‘‘असंवैधानिक’’ सरकार का समर्थन कर रहे हैं. राउत ने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी राजनीतिक दल के कुछ विधायकों के दूसरे दल में जाने का मतलब विभाजन नहीं है.

क्या बोले संजय राउत?
उन्होंने कहा, ‘‘सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट निर्देश के बावजूद, विधानसभा अध्यक्ष अयोग्यता याचिकाओं पर निर्णय लेने में समय बर्बाद कर रहे हैं. वह राज्य में असंवैधानिक सरकार का समर्थन कर रहे हैं.’’ शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट ने मुख्यमंत्री शिंदे और कुछ कैबिनेट मंत्रियों सहित अन्य विधायकों के खिलाफ अयोग्यता याचिका दायर की थी. राउत ने कहा, ‘‘हम उच्चतम न्यायालय के सामने इन मुद्दों का जिक्र करेंगे और उम्मीद है कि हमें न्याय मिलेगा.’’

लगाये ये आरोप
राउत ने महाराष्ट्र में चीनी मिलों से संबंधित मंत्रियों और नेताओं पर भी निशाना साधा. उन्होंने दावा किया, ‘‘वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहीं कुछ चीनी मिलों को नियंत्रित करने वाले मंत्री अपनी वफादारी छोड़कर राज्य सरकार में शामिल हो गए हैं. उन्होंने केंद्रीय जांच एजेंसियों से राहत पाने के लिए ऐसा किया.’’ राज्यसभा सदस्य ने कहा कि उन्होंने इस तरह की गड़बड़ियों के बारे में केंद्रीय जांच एजेंसियों को कई बार पत्र लिखा है.

संजय राउत का दावा
राउत ने दावा किया, ‘‘राधाकृष्ण विखे पाटिल (बीजेपी से राज्य के राजस्व मंत्री) द्वारा नियंत्रित प्रवरा चीनी मिल पर 200 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप है, जबकि राहुल कुल (बीजेपी विधायक) द्वारा नियंत्रित चीनी मिल पर 500 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप है. यहां तक कि जरंदेश्वर चीनी मिल (उपमुख्यमंत्री अजित पवार से जुड़ी) का मामला भी ऐसा ही है.’’ एनसीपी के प्रवक्ता क्लाइड क्रैस्टो ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर की ओर से की गई देरी पर अब सवाल उठना चाहिए क्योंकि उच्चतम न्यायालय ने भी शिवसेना विधायकों की अयोग्यता याचिका पर उनके द्वारा की गई देरी पर नाराजगी व्यक्त की है. उन्हें तेजी से कार्रवाई करनी चाहिए और जल्द से जल्द फैसला सुनाना चाहिए.’’

ये भी पढ़ें: शिवसेना का केंद्र और महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, सामना में कहा- उनको ‘इंडिया नहीं भारत’ की हिचकी आ रही

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget