एक्सप्लोरर

Maharashtra Crime News: नाबालिग लड़की का अपहरण और रेप के आरोपी को कोर्ट ने किया बरी, जानें- क्या है मामला

Thane Crime News: ठाणे की एक विशेष POCSO अदालत ने अपहरण और रेप के आरोपी को रिहा कर दिया है. पीडिता के पिता ने पडगा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी. जानें- कोर्ट ने क्या कहा.

Bhiwandi News: भिवंडी निवासी एक व्यक्ति को बलात्कार के एक मामले में महाराष्ट्र के ठाणे की एक विशेष POCSO अदालत ने बरी कर दिया. 28 वर्षीय व्यक्ति पर 30 जुलाई 2013 को नौवीं कक्षा की एक लड़की का अपहरण करने और अपनी बहन के घर पर तीन दिनों तक उसके साथ बलात्कार करने का आरोप था. अभियोजन पक्ष के अनुसार, उसने भिवंडी और शाहपुर में अपने रिश्तेदारों के घरों में भी पीड़िता के साथ बलात्कार किया था. उसके पिता ने उस साल अगस्त में पडगा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी जब उन्हें अपनी बेटी की आपबीती के बारे में पता चला था.

कोर्ट ने कही ये बात?
उस व्यक्ति पर भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत बलात्कार और अन्य अपराधों का आरोप लगाया गया था. 6 सितंबर के अपने आदेश में, जिसका विवरण अब उपलब्ध कराया गया है, विशेष अदालत (POCSO) के न्यायाधीश पीएम गुप्ता ने कहा कि यह साबित करने के लिए कोई सबूत नहीं आया है कि अपराध के समय लड़की की उम्र 18 वर्ष से कम थी या उसे बहकाया गया था.

ठाणे के डोंबिवली में क्राइम
इंडियन एक्सप्रेस की 11 सितंबर की एक खबर के अनुसार, ठाणे के डोंबिवली में एक ऑटो-रिक्शा चालक और उसके सहयोगी को एक 40 वर्षीय महिला यात्री का अपहरण करने और स्क्रू ड्राइवर का उपयोग करके जान से मारने की धमकी देकर चलती गाड़ी के अंदर उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. गश्त कर रहे दो सतर्क पुलिसकर्मियों ने आरोपियों को महिला को बाहर फेंकने की कोशिश करते देखा और उनका पीछा किया.

मानपाड़ा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया, "हमारे सतर्क गश्ती पुलिस द्वारा समय पर कार्रवाई से दिल्ली के निर्भया बलात्कार मामले जैसी घटना को रोक दिया गया." पुलिस के मुताबिक, घटना शुक्रवार रात करीब 10.45 बजे हुई जब महिला खिड़कलेश्वर मंदिर से दर्शन कर घर लौट रही थी. वह कोल्हेगांव नाका जाने के लिए खिड़काली बस स्टॉप से एक ऑटोरिक्शा में सवार हुई, जिसमें पहले से ही एक यात्री था.

ये भी पढ़ें: Maharashtra News: आदित्य या विक्रम? बाघ शावकों के नामकरण को लेकर विपक्ष ने शिंदे सरकार पर साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अजित पवार के विमान हादसे की तेज हो जांच', जय पवार ने CID अधिकारियों से की मुलाकात
'अजित पवार के विमान हादसे की तेज हो जांच', जय पवार ने CID अधिकारियों से की मुलाकात
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: प्रफुल्ल पटेल ने पार्टी को दी नसीहत, 'अब आत्म-मंथन का वक्त'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: प्रफुल्ल पटेल ने पार्टी को दी नसीहत, 'अब आत्म-मंथन का वक्त'
जीशान सिद्दीकी को NCP में बड़ी जिम्मेदारी, बोले- 'अभी तय करना है लंबा सफर'
जीशान सिद्दीकी को NCP में बड़ी जिम्मेदारी, बोले- 'अभी तय करना है लंबा सफर'
Maharashtra MLC Election Results LIVE: महाराष्ट्र में एक MLC सीट पर जीता शिंदे गुट, एक पर BJP से मिली हार
LIVE: महाराष्ट्र में एक MLC सीट पर जीता शिंदे गुट, एक पर BJP से मिली हार

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget