एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में परीक्षा के दौरान उत्तर पुस्तिका न दिखाना छात्र को पड़ा भारी, तीन सहपाठियों ने चाकू से किया हमला

Thane News: महाराष्ट्र में एग्जाम के दौरान एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. उत्तर पुस्तिका नहीं दिखाने पर तीन सहपाठियों ने छात्र पर चाकू से हमला किया है.

Thane Crime News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी इलाके में दसवीं कक्षा की लिखित परीक्षा के दौरान उत्तर-पुस्तिका न दिखाने पर तीन छात्रों ने अपने सहपाठी पर कथित तौर पर चाकू से हमला कर दिया. पुलिस ने गुरूवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि मंगलवार को विद्यालय में परीक्षा के बाद यह घटना हुई. घायल छात्र को इलाज के लिए एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ''परीक्षा के दौरान पीड़ित छात्र ने आरोपी छात्रों को अपनी उत्तर-पुस्तिका दिखाने से इनकार कर दिया था. इससे गुस्साए तीन छात्रों ने परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते ही उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई की. उन्होंने उस पर चाकू से भी हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया.''

उन्होंने कहा कि बाद में उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी. तीन नाबालिग आरोपियों के खिलाफ भिवंडी के शांति नगर पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 324 (जानबूझकर खतरनाक हथियार या अन्य साधनों से चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

पुणे में छात्र पर हमला
एक अन्य घटना में, एक 24 वर्षीय प्रबंधन छात्र पर एक अज्ञात व्यक्ति ने उस समय हमला किया, जब वह अपने छात्रावास के कमरे में सो रहा था. समाचार एजेंसी पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि इस हमले के कारण छात्र का हाथ जल गया. रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना रविवार देर शाम रेंज हिल इलाके में स्थित शिक्षा संस्थान की छात्रावास सुविधा में हुई.

कॉलेज अधिकारियों ने एक शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 326 ए (तेजाब के इस्तेमाल से जानबूझकर गंभीर चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया. पीटीआई ने उनके हवाले से कहा, "शिकायत के अनुसार, जब छात्र सो रहा था, किसी ने उस पर एक रसायन जैसा पदार्थ फेंक दिया. पदार्थ के कारण उसका हाथ जल गया."

ये भी पढ़ें: Maharashtra Politics: नवनीत राणा से जुड़े मामले पर बावनकुले के बयान को कांग्रेस ने बताया भ्रामक, जानिए क्या है मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई: पत्नी से हुआ विवाद तो पिता ने स्काईवॉक से बच्चे को फेंका नीचे, हालत नाजुक
मुंबई: पत्नी से हुआ विवाद तो पिता ने स्काईवॉक से बच्चे को फेंका नीचे, हालत नाजुक
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
महाराष्ट्र: 4 साल में 13,928 किसानों की आत्महत्या, जिलावार आंकड़े देने से भी इनकार
महाराष्ट्र: 4 साल में 13,928 किसानों की आत्महत्या, जिलावार आंकड़े देने से भी इनकार
'त्योहार से बड़ा है देश', संजय राउत बोले- 1 नवंबर को ही होगा प्रदर्शन
'त्योहार से बड़ा है देश', संजय राउत बोले- 1 नवंबर को ही होगा प्रदर्शन

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget