एक्सप्लोरर

Maharashtra: मुंबई में सितंबर से अब तक चेचक के 164 नए मामले, 7 की संदिग्ध मौत, BMC ने लोगों से की ये अपील

बीएमसी ने कहा कि अस्पताल में चेचक के मरीजों की संख्या बढ़कर 80 हो गई है. वहीं एक निकाय अधिकारी ने कहा था कि सोमवार को एक साल के एक बच्चे की चेचक से मौत हो गई.

Maharashtra News: मुंबई में सितंबर में चेचक फैलने के बाद से इस बीमारी से सात संदिग्ध मौतें होने के साथ ही 164 मामले सामने आए हैं. बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) ने यह जानकारी दी. बीएमसी ने बुधवार को कहा कि नए 184 मामलों में बुखार और शरीर पर दाने हैं. इसके साथ ही शहर में संदिग्ध चेचक के मामले बढ़कर 1,263 हो गए हैं. इन मामलों में एक से चार साल तक के आयु वर्ग के 647 बच्चे शामिल हैं.

चेचक से एक साल के बच्चे की मौत

बीएमसी ने कहा कि 12 नए मरीजों को भर्ती करने के बाद अस्पताल में चेचक के मरीजों की संख्या बढ़कर 80 हो गई है. वहीं एक निकाय अधिकारी ने मंगलवार को कहा था कि सोमवार को एक साल के एक बच्चे की चेचक से मौत हो गई. नल बाजार में रहने वाले बच्चे का इलाज पिछले सप्ताह से बीएमसी द्वारा संचालित कस्तूरबा अस्पताल चिंचपोकली में चल रहा था. नगर निकाय ने अपने बुलेटिन में कहा,  शहर में चेचक के संक्रमण के कारण सात संदिग्ध मौतें हुई हैं, लेकिन उनकी मौत के सही कारण की पुष्टि समीक्षा समिति द्वारा अपनी रिपोर्ट देने के बाद ही की जा सकेगी.

9-16 साल के बच्चों को लगवाएं टीका

वहीं बीएमसी ने यह भी कहा कि चेचक का नया प्रकोप शहर के आठ नागरिक वार्डों में फैला हुआ है. सबसे अधिक मामले एम-ईस्ट वार्ड से हैं, जिसमें गोवंडी और आसपास के क्षेत्र शामिल हैं.  बीएमसी के अनुसार, नगर निकाय ने विभिन्न अस्पतालों में चेचक के मामूली और गंभीर लक्षण वाले मरीजों के लिए एकांत वार्डों की व्यवस्था की है. वहीं कस्तूरबा अस्पताल में पांच वेंटिलेटर के अलावा सबसे ज्यादा 83 बिस्तर उपलब्ध हैं. नगर निगम के अधिकारियों ने माता-पिता से 9-16 आयु वर्ग के बच्चों को बीमारी के खिलाफ टीका लगवाने की अपील की है.
 
चेचक के लक्षण

बीएमसी ने पहले कहा था कि चेचक में बच्चे को बुखार, सर्दी, खांसी और शरीर पर लाल दाने हो जाते हैं. इस बीमारी की जटिलता उन बच्चों में गंभीर हो सकती है, जिन्हें आंशिक रूप से टीका लगाया गया है या जिन्हें टीका नहीं लगाया गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पिछले सप्ताह कहा था कि उन्होंने शहर में चेचक के मामलों में बढ़ोतरी देखते हुए मुंबई में एक उच्च-स्तरीय बहु-विषयक टीम की प्रतिनियुक्ति की है. आगे कहा गया कि यह टीम सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों, अपेक्षित नियंत्रण और रोकथाम उपाय करने में राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों की सहायता करेगी.

इसे भी पढ़ें:

Maharashtra Politics: वीर सावरकर को लेकर राहुल गांधी के बयान पर बवाल, उद्धव ठाकरे ने किया किनारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नाथूराम गोडसे और चंपत राय एक जैसे...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
'नाथूराम गोडसे और चंपत राय एक जैसे...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
ठाणे में निर्माणाधीन हिस्सा गिरने से 10 वर्षीय मासूम की मौत, राहत अभियान पूरा, हादसे की जांच शुरू
ठाणे में निर्माणाधीन हिस्सा गिरने से 10 वर्षीय मासूम की मौत, राहत अभियान पूरा, हादसे की जांच शुरू
Mumbai News:  रेल यात्रियों को बड़ी राहत, मुंबई-पुणे रूट पर आज से चलेंगी एसटी की 200 अतिरिक्त बसें
 रेल यात्रियों को बड़ी राहत, मुंबई-पुणे रूट पर आज से चलेंगी एसटी की 200 अतिरिक्त बसें
Mumbai News: नेस्को ड्रग ओवरडोज केस में 3,500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, मुख्य आरोपी के जुड़वां भाई समेत 14 गिरफ्तार
नेस्को ड्रग ओवरडोज केस में 3,500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, मुख्य आरोपी के जुड़वां भाई समेत 14 गिरफ्तार

वीडियोज

June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive
'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
Dhamaal 4 Box Office Collection: 'धमाल 4' ने की छप्परफाड़ कमाई, पहले दिन बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड्स, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
'धमाल 4' ने की छप्परफाड़ कमाई, पहले दिन बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड्स, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Embed widget