एक्सप्लोरर

उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत ने अमित शाह पर कसा तंज, 'कहीं लालबाग के राजा को...'

Sanjay Raut on Amit Shah: देश के गृह मंत्री अमित शाह इन दिनों महाराष्ट्र दौरे पर हैं. इस बीच उद्धव ठाकरे गुट के शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने शाह पर निशाना साधा है.

Maharashtra Politics: शिवसेना उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर तंज कसते हुए कहा कि जिस तरह से बीजेपी मुंबई की विरासतों को गुजरात एक्सपोर्ट कर रही है, कहीं वह लालबाग के राजा को भी लेकर वहां न चली जाए.

अमित शाह के दौरे पर क्या कहा?
राउत ने अमित शाह की हालिया मुंबई यात्रा के संदर्भ में कहा, "इस बार आए हैं तो लोगों को डर लगने लगा है कि कहीं वह लाल बाग के राजा को गुजरात लेकर तो नहीं जाएंगे. बीजेपी ने मुंबई की सांस्कृतिक विरासत को गुजरात ले जाने की कोशिश की है. उन्होंने मुंबई की पहचान के अन्य पहलुओं के साथ भी यही किया है. इस बार, जब अमित शाह आए, तो लोगों को डर था कि वह लालबाग के राजा को ले जा सकते हैं, क्योंकि वह कुछ भी कर सकते हैं."

शिवसेना (यूबीटी) नेता ने कहा, "हमारा लाल बाग के राजा के साथ गहरा नाता है. कोई भी यह नाता नहीं तोड़ सकता है. लेकिन, बीजेपी का व्यापार मंडल कुछ भी कर सकता है."

राउत ने कहा कि बाला साहेब ठाकरे ने बॉम्बे को मुंबई करने के लिए आंदोलन किया था जिसमें कई राजनीतिक दलों के लोग शामिल थे. बहुत से सामाजिक लोग भी थे. लेकिन अमित शाह कहते हैं यह उन्होंने किया. उद्धव गुट के नेता ने कहा, "कल बोलेंगे लाल बाग का राजा का निर्माण हमने किया. मुंबई के लिए 105 मराठी ने अपना बलिदान दिया. हमें तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं, कंगाल बनाकर सब कुछ गुजरात लेकर जाना चाहते हैं."

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बीते दिनों मुंबई में थे. यहां उन्होंने लाल बाग के राजा के दर्शन किये. साथ ही यहां पर कुछ कार्यक्रमों में शामिल हुए. उन्होंने सोमवार को एक पोस्ट किया. पोस्ट में अमित शाह ने लिखा, "महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आवास पर गणपति बप्पा का दर्शन-पूजन किया. गणपति बप्पा से सभी की सुख, शान्ति और समृद्धि की मंगल कामना करता हूं."

संजय राउत ने कहा कि लालबाग के राजा की संपत्ति बढ़ रही है. उन्हें हाल में एक उद्योगपति ने 17 करोड़ का मुकुट दिया. भक्तों की श्रद्धा की वजह से भगवान होता है. लालबाग का राजा मुंबई की शान और प्रतिष्ठा है.

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, पुणे को जोड़ेगा समृद्धि हाईवे, जानिए कितना आएगा खर्च?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र के सोलापुर में गिरा स्कूल का स्लैब, 13 छात्र घायल
महाराष्ट्र के सोलापुर में गिरा स्कूल का स्लैब, 13 छात्र घायल
मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget