एक्सप्लोरर

Maharashtra News: बीजेपी-MNS ने किया औरंगजेब की कब्र उखाड़ फेंकने का आह्वान, सरकार ने बढ़ाई सुरक्षा, जानें पूरा मामला

Maharashtra: दो दिन पहले मनसे के प्रवक्ता गजानन काले ने एक ट्वीट में कर राज्य में इस स्मारक के अस्तित्व की आवश्यकता पर सवाल उठाया था और कहा था कि इसे नष्ट कर दिया जाना चाहिए

Ruckus over Aurangzeb's grave in Maharashtra: बीजेपी और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) द्वारा बुधवार को यहां मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र को 'उखाड़ने' के आह्वान के बाद खुल्दाबाद में औरंगजेब की कब्र के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. मनसे कार्यकर्ता गजानन काले ने मंगलवार को जहां औरंगजेब की कब्र को संरक्षित करने की आवश्यकता पर सवाल उठाया था, वहीं अब बीजेपी एमएलसी प्रसाद लाड ने इसे हटाने के संबंध में चेतावनी दी है. बता दें कि यह कब्र औरंगाबाद और उसके आसपास के प्रमुख पर्यटक आकर्षणों में से एक है.

कब्र के चारों बढ़ाया गया सुरक्षा घेरा
कब्र के लिए संभावित खतरों के मद्देनजर, महाराष्ट्र पुलिस और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने साइट पर अतिरिक्त गार्ड और एक वैन तैनात की है, हालांकि इसका परिसर अभी भी जनता के लिए खुला है. लाड ने अतिरिक्त सुरक्षा तुरंत हटाने की मांग करते हुए पूछा कि क्या यह मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का 'हिंदुत्व ब्रांड' है, जबकि हनुमान चालीसा का जाप करना देशद्रोह माना जा रहा है.

संभाजी महाराज के कातिल की कब्र को सुरक्षा प्रदान कर रहे सीएम
लाड ने सवाल दागते हुए कहा, "यह वही औरंगजेब था, जिसने छत्रपति संभाजी महाराज (छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र) को मार डाला था और मस्जिदों के निर्माण के लिए हिंदू मंदिरों को ध्वस्त कर दिया था. अब, सीएम औरंगजेब की कब्र को सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं. ये सोनिया गांधी-शरद पवार वाली हिंदुत्व की शैली है या फिर दिवंगत बालासाहेब ठाकरे वाला हिंदुत्व है?"

बालासाहेब चाहते थे औरंगजेब की कब्र को हटाना
उन्होंने राज्य सरकार से नए सुरक्षा उपायों को तुरंत समाप्त करने का आह्वान किया और मुगल सम्राट की कब्र को उखाड़ने पर जोर दिया. इससे पहले, मनसे के काले ने आश्चर्य जताया था कि औरंगजेब की कब्र को बनाए रखने की आखिर क्या जरूरत है. उन्होंने कहा कि इसे हटाया जाना चाहिए, जैसा कि शिवसेना के संस्थापक (बालासाहेब ठाकरे) भी चाहते थे.

केंद्र के हाथों में एएसआई, प्रवेश करें प्रतिबंधित
काले ने एआईएमआईएम नेता और तेलंगाना के विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी द्वारा हाल ही में वहां की यात्रा के परोक्ष संदर्भ में बात करते हुए कहा कि यदि कब्र को ध्वस्त कर दिया जाता है, तो कोई भी वहां पर नहीं जाएगा. कांग्रेस महासचिव सचिन सावंत ने कहा कि चूंकि एएसआई केंद्र से संबंधित है, इसलिए बीजेपी-मनसे नरेंद्र मोदी सरकार से औरंगजेब की कब्र पर प्रवेश को प्रतिबंधित करने के लिए क्यों नहीं कह रही है.

बीजेपी-मनसे ने दी ओवैसी को कब्र में दफनाने की धमकी
उन्होंने कई बीजेपी नेताओं की तस्वीरें और वीडियो भी पेश किए, जो अतीत में कब्र पर जाकर प्रार्थना कर चुके हैं, लेकिन अब पार्टी उन पर चुप है. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने पूछा है कि क्या बीजेपी-मनसे महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र को लेकर नया विवाद खड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं. कुछ बीजेपी-मनसे नेताओं ने अकबरुद्दीन ओवैसी को औरंगजेब की कब्र के बगल में एक कब्र में दफनाने की धमकी भी दी है.

यह भी पढ़ें:

Rajya Sabha Election: महाराष्ट्र से राज्यसभा की छह सीटों पर चुनाव, अजित पवार ने कर दी ये बड़ी 'भविष्यवाणी'

Maharashtra Weather Forecast: महाराष्ट्र के सभी जिलों में 43 डिग्री के नीचे आया पारा, जानें- आज कहां हो सकती है बारिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
छत्रपति संभाजीनगर में 3 मौतों की वजह पर सस्पेंस, जांच का दायरा बढ़ा
छत्रपति संभाजीनगर में 3 मौतों की वजह पर सस्पेंस, जांच का दायरा बढ़ा
विधायक रोहित पवार के PA की नाबालिग बेटी की संदिग्ध मौत, घर के पास मिला शव
विधायक रोहित पवार के PA की नाबालिग बेटी की संदिग्ध मौत, घर के पास मिला शव
मुंबई में 22 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा गिरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
मुंबई में 22 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा गिरी, हादसे में 2 लोगों की मौत

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget