एक्सप्लोरर

Maharashtra Rain: राज्य में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत, बाढ़ के कारण नदी में बहे दो अन्य व्यक्ति

Rain Damage In Mumbai: महाराष्ट्र में भारी बारिश के बीच अमरावती में आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम करने वाले दो मजदूरों की मौत हो गई. वहीं ठाणे जिले में दो व्यक्ति बह गए.

Maharashtra News: महाराष्ट्र में विभिन्न स्थानों पर खराब मौसम और बारिश का कहर जारी है. भारी बारिश के कारण आसना नदी में आई बाढ़ के चलते हिंगोली जिले के दो गांवों के निवासियों को स्थानांतरित किया जा रहा है. इसके अलावा अमरावती में आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम करने वाले दो मजदूरों की मौत हो गई और ठाणे जिले के भिवंडी तालुका में दो अलग-अलग घटनाओं में जलाशयों में बाढ़ आने से दो व्यक्ति बह गए. अमरावती जिले की पुलिस ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार दोपहर को दो मजदूर माहुली पुलिस थानांतर्गत क्षेत्र में जामडोल के निकट फसल पर कीटनाशक छिड़क रहे थे जब उन पर बिजली गिरी.

भारी बारिश के कारण 200 लोगों को निकाला गया

मृतकों की पहचान किशोर भगवान पाटिल (42) और अविनाश श्यामराव निंभोरकर के रूप में की गई है जो कराजगांव गांव के निवासी थे. वहीं, हिंगोली जिले के एक अधिकारी ने कहा कि भारी बारिश और बाढ़ के कारण दो गांवों से अब तक कम से कम 200 लोगों को निकाला गया है. पिछले कुछ दिनों से राज्य के मराठवाड़ा क्षेत्र में स्थित हिंगोली जिले के कुछ हिस्सों में बेहद भारी बारिश हो रही है. अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, “बारिश के कारण, जिले की आसना नदी में शुक्रवार रात को बाढ़ आई. वसमत तहसील के कुरुन्दा और किनहोला गांव के निचले इलाके बुरी तरह प्रभावित हैं.”

Mumbai Crime News: मुंबई में युवक ने की अपनी मां की हत्या, खुद भी किया आत्महत्या का प्रयास

ऐसे हुआ हादसा

जिलाधिकारी जितेंद्र पापलकर ने कहा कि हालांकि अब पानी का स्तर धीरे-धीरे घट रहा है लेकिन प्रशासन इन गांवों के निवासियों को पास के जिला परिषद स्कूल में स्थानांतरित कर रहा है. उन्होंने कहा कि अभी तक किसी की मौत होने की सूचना नहीं मिली है. इस बीच, ठाणे के भिवंडी में दो अलग-अलग घटनाओं में दो व्यक्ति पानी में बह गए. अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि पहली घटना बृहस्पतिवार रात को हुई जब 35 वर्षीय पिंट्या पंडरीनाथ जाधव एक उफनाई नदी में मछली पकड़ने गया था. अग्निशमन विभाग के अधिकारी ने बताया कि इस दौरान जाधव नदी में गिर गया और बह गया. उन्होंने कहा कि उसका अभी तक पता नहीं चल पाया है. एक अन्य अधिकारी ने कहा कि दूसरी घटना में, 19 वर्षीय युवक आसिफ अंसारी शुक्रवार को कमवारी नदी में तैरने गया था और इस दौरान वह बह गया.

MPSC Exam Pattern: नए परीक्षा पैटर्न को 2023 से ही लागू करेगा महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग, सामने आई ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget