एक्सप्लोरर

Maharashtra Rain: नागपुर में भारी बारिश के कारण मकान ढहने से एक व्यक्ति की मौत, पालघर में पुल हुआ जलमग्न

Nagpur News: नागपुर में भारी से एक मकान की दीवार ढहने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई. वहीं पालगर में एक पुल जलमग्न हो गया, साथ ही कई सड़कें आवाजाही के लिए बंद हो गई.

Maharashtra Rain: महाराष्ट्र (Maharashtra) के नागपुर (Nagpur) शहर में भारी बारिश के बाद मकान ढहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और उसकी पत्नी घायल हो गई. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि घटना न्यू बाबुलखेड़ा इलाके के तीन मंडी चौक पर बृहस्पतिवार रात लगभग 11 बजे हुई. उन्होंने कहा, ‘‘मकान भारी बारिश के बाद ढह गया और दंपती मलबे के नीचे फंस गए. सूचना के तुरंत बाद दमकल विभाग और अजनी पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंच गई और बचाव अभियान शुरू किया.’’

उन्होंने बताया कि टीम ने किशोर कोसलवार (45) और उनकी पत्नी कौशल्या (40) को मलबे से बाहर निकाला और उन्हें सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (जीएमसीएच) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने कोसलवार को मृत घोषित कर दिया. अधिकारी ने बताया कि कोसलवार परिवार मकान में किरायेदार के तौर पर रहता था. नागपुर शहर में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है.

भारी बारिश से पुल हुआ जलमग्न

इस बीच पालघर जिले में नदियों के उफान पर होने और लगातार बारिश के कारण पुलों के जलमग्न होने के कारण कई सड़कों पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है. एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. प्रशासन के अनुसार, जिले में शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में औसतन 149.88 मिमी बारिश हुई. जिलाधिकारी डॉ. माणिक गुरसाल ने पत्रकारों को बताया कि ‘जरी क्रीक ब्रिज’ जलमग्न हो गया है, जबकि तलासरी-उमरगांव रोड लोगों तथा वाहनों की आवाजाही के लिए बंद है.

Maharashtra Cabinet Expansion: राष्ट्रपति चुनाव के बाद महाराष्ट्र में होगा मंत्रिमंडल विस्तार, सीएम शिंदे गुट के नेता ने दी जानकारी

पालघर की ये सड़कें बंद

आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, रंशेत गांव में सुसारी नदी पुल पर पानी भरने की वजह से डबों, साये और उरसे की ओर जाने वाली सड़कें बंद हैं. अधिकारी ने बताया कि जिले में सुबह साढ़े आठ बजे तक 149.38 मिमी बारिश हुई, जवाहर में सबसे अधिक 193.67 मिमी बारिश दर्ज की गई. इस क्षेत्र में इस मौसम में अभी तक 1,195.06 मिमी बारिश हुई है. जिला आपदा नियंत्रण प्रकोष्ठ के अधिकारी विवेकानंद कदम ने बताया कि क्षेत्र में बारिश संबंधी कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है.

Maharashtra News: शिंदे-फडणवीस सरकार ने एमवीए के रद्द किए गए 4 फैसलों को किया बहाल, बीजेपी सरकार के हैं सभी फैसले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget