एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: सत्ता बंटवारे के फॉर्मूले पर जब अजित पवार हैं सहमत, तो कौन कर रहा है सीएम बदलने का दावा?

Maharashtra Politics News: देवेंद्र फडणवीस का कहना है कि, अजित पवार महाराष्ट्र के सीएम नहीं बनेंगे. जब 'महायुति' की बैठकें हुईं तो अजित पवार को स्पष्ट बता दिया गया था कि उन्हें मुख्यमंत्री का पद नहीं मिलेगा.

Maharashtra News: कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने दावा किया कि 10 अगस्त के आसपास महाराष्ट्र के मौजूदा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को हटा दिया जाएगा. उनकी जगह एनसीपी के नेता और राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार सत्ता की कमान संभालेंगे. उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री शिंदे और शिवसेना के 15 अन्य विधायकों को अयोग्य ठहराने का फैसला 10 अगस्त के आसपास किया जाएगा.

हालांकि, उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने पृथ्वीराज चव्हाण के दावे को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि अजित पवार इस बात से अच्छी तरह वाकिफ हैं कि वह मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे और दो जुलाई से पहले हुई बैठकों के दौरान उन्हें यह बात बता भी दी गई थी.

फडणवीस ने संवाददाताओं से क्या कहा?
इसके बाद फडणवीस ने विधानभवन परिसर में संवाददाताओं से कहा कि गठबंधन में सबसे बड़ी पार्टी के नेता के रूप में मैं आपको आधिकारिक तौर पर बता रहा हूं कि अजित पवार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे. जब 'महायुति' की बैठकें हुईं तो अजित पवार को स्पष्ट बता दिया गया था कि उन्हें मुख्यमंत्री का पद नहीं मिलेगा. एकनाथ शिंदे सीएम बने रहेंगे और कोई बदलाव नहीं होगा. ये भी दावा किया कि सत्ता-बंटवारे के फॉर्मूले के बारे में अजित पवार को स्पष्ट तौर पर बता दिया गया था और वह इस पर सहमत हुए थे. आगे उन्होंने ये भी कहा, ''वह (अजित) न केवल इस पर सहमत हुए बल्कि अपने भाषण में यह भी स्पष्ट कर दिया कि महाराष्ट्र में नेतृत्व बदलने पर कोई चर्चा नहीं हुई है.''

चव्हाण पर अफवाहें फैलाने का लगाया आरोप 
फडणवीस ने चव्हाण पर अफवाहें फैलाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, “उन्हें 'महायुति' के बारे में लोगों को भ्रमित करना बंद करना चाहिए. नेता तो भ्रमित नहीं होते लेकिन पार्टी कार्यकर्ता जरूर भ्रमित हो जाते हैं. पृथ्वीराज चव्हाण जैसे लोग अफवाह फैला रहे हैं. 10 अगस्त तक अगर कुछ होने वाला है तो वह होगा राज्य मंत्रिपरिषद का विस्तार. मुख्यमंत्री इस पर फैसला लेंगे.”

ये भी पढ़ें: Uddhav Thackeray Interview: उद्धव ठाकरे ने केकड़े से की एकनाथ शिंदे की तुलना, संजय राउत के धमाकेदार इंटरव्यू का टीजर जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget