एक्सप्लोरर

Maharashtra Jobs: महाराष्ट्र पुलिस को 18331 पदों के लिए मिले 11 लाख से अधिक आवेदन, 30 नवंबर लास्ट डेट

Maharashtra Govt Jobs: नौकरी पाने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों ने देर रात तक आवेदन किया. इतनी बड़ी संख्या में आवेदन करने के चलते वेबसाइट धीमी होने जैसी शिकायत आई जिसे बाद में ठीक कर लिया गया

Maharashtra Police Jobs: महाराष्ट्र पुलिस को राज्य रिजर्व पुलिस बल में कांस्टेबल, वाहन चालकों और अन्य कर्मचारियों के 18,331 पदों पर भर्ती के लिए 11 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं. एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि फॉर्म भरने के लिए सरकारी पोर्टल पर लॉग इन करने की कोशिश कर रहे उम्मीदवारों की बड़ी संख्या के मद्देनजर वेबसाइट के धीमा होने जैसे मुद्दे सामने आए लेकिन उन्हें ठीक कर लिया गया.

उन्होंने कहा कि नौकरी के इच्छुक कई उम्मीदवारों ने अपने फॉर्म भरने के लिए देर रात तक वेबसाइट पर पंजीकरण कराने की कोशिश की. अधिकारी ने कहा कि नौ नवंबर से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे और बुधवार आवेदन का आखिरी दिन था. अधिकारी ने बताया, “सोमवार दोपहर तक हमें 10.74 लाख आवेदन मिले थे, लेकिन अब हम कह सकते हैं कि हमें 11 लाख से ज्यादा आवेदन मिल चुके हैं.” अधिकारी ने कहा, “30 नवंबर आवेदन करने का आखिरी दिन है और ऐसा लगता है कि हमें और आवेदन मिलेंगे.”

साल भर में 75000 नौकरियां देगी महाराष्ट्र सरकार
उधर महाराष्ट्र सरकार ने साल भर के भीतर विभिन्न विभागों में  75000 पदों पर नौकरी देने का फैसला किया है. मंगलवार को सीएम एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता मे हुई कैबिनेट की बैठक में आजादी के 75वें साल के दौरान विभिन्न सरकारी विभागों में 75 हजार पदों पर भर्ती करने पर जोर दिया. इनमें से 18 हजार भर्तियां पुलिस विभाग में की जाएंगी. इसके अलावा कैबिनेट ने अनुसूचित जनजाति के रिक्त पदों पर तत्काल  भर्ती करने की स्वीकृति प्रदान की. 

 इसके अलावा कैबिनेट ने साल  2006 और 2008 के बीच बेहतर काम के लिए कर्मचारियों को अग्रिम वेतन वृद्धि का लाभ देने का भी निर्णय लिया है. वहीं, कैबिनेट ने महाराष्ट्र वन विकास निगम के कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार एरियर प्रदान करने के मुद्दे पर विचार करने के लिए एक कैबिनेट उप-समिति की स्थापना को भी मंजूरी दी है.

यह भी पढ़ें:

Maharashtra: शिवसेना के चुनाव चिह्न विवाद पर 12 दिसंबर को सुनवाई करेगा चुनाव आयोग, मांगे सभी दस्तावेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिद्धिविनायक मंदिर के कथित दान घोटाले की होगी जांच, CM फडणवीस ने दिए आदेश
सिद्धिविनायक मंदिर के कथित दान घोटाले की होगी जांच, CM फडणवीस ने दिए आदेश
पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget