एक्सप्लोरर

Independence Day: नक्सली मुठभेड़ में शहीद महाराष्ट्र के SI समेत 17 को वीरता पदक, यहां देखें लिस्ट

Gallantry Awards to Maharashtra Police: केंद्र सरकार ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 1037 पुलिस कर्मियों को उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित करेगी. इसमें महाराष्ट्र के भी कई अधिकारी शामिल हैं.

Maharashtra News Today: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों के साथ लोहा लेते हुए साल 2020 में पुलिस सब इंस्पेक्टर धनाजी होनमाने शहीद हो गए थे. अब सरकार ने शहीद धनाजी होनमाने को 78वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर वीरता पदक के लिए चुना गया है. उनके साथ प्रदेश के 17 और पुलिस कर्मियों को इस सम्मान से नवाजा जाएगा.

बुधवार (14 अगस्त) को केंद्र सरकार ने 1 हजार 37 पुलिस कर्मियों के लिए सेवा पदक का ऐलान किया, इसमें केंद्र और राज्य सरकार के पुलिस के जवान शामिल हैं.  इसमें से महाराष्ट्र पुलिस के जवानों के लिए 59 पदकों का ऐलान किया गया है. इसके प्रदेश के 17 जवानों को वीरता के लिए, 3 को 'विशिष्ट सेवा' और 39 को 'सराहनीय सेवा' के तहत सम्मानित किया जाएगा.

बता दें, शहीद पुलिस सब इंस्पेक्टर धनाजी होनमाने, भामरागढ़ में क्विक रिस्पांस टीम (QRT) के प्रभारी रुप में तैनात थे. मई 2020 में नक्सलियों के साथ लोहा लेते हुए गढ़चिरौली में सी 60 के कमांडो किशोर अत्राम के शहीद हो गए थे. केंद्र सरकार अब इन जवानों को मरणोपरांत वीरता पदक सम्मानित करेगी.

इन अधिकारियों को भी मिलेगा वीरता पदक
इसके अलावा गढ़चिरौली के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुणाल तारे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी कुणाल सोनवणे, पीएसआई दीपक औटे, राहुल देवहाड़े, विजय सकपाल, पुलिस कांस्टेबल नागेशकुमार माधरबोइना, शकील शेख, विश्वनाथ पेदाम, विवेक नरोटे, मोरेश्वर पोटावी, कैलाश कुलमेथे, कोटला कोरामी, कोरके वेलाडी , महादेव वानखेड़े, महेश मिच्छा, समैया आसम को भी सम्मानित किया जाएगा. इन अधिकारियों को गढ़चिरौली में नक्सलियों के खिलाफ चलाए तीन ऑपरेशन में उनके पराक्रम और शौर्य के लिए वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा.

सरकार ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर महाराष्ट्र पु्लिस के एडीजीपी चिरंजीव प्रसाद, एसीपी सतीश गोवेकर और राजेंद्र दहाले पुलिस में 'विशिष्ट सेवा' के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा. इसके अलावा प्रदेश के 39 पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवा के लिए पदक दिया जाएगा.

एएसआई द्वारकादास भांगे होंगे सम्मानित
असिस्टेंट पुलिस सब इंस्पेक्टर द्वारकादास भांगे को भी उनकी सराहनीय सेवा के लिए सम्मानित किया जाएगा. वह वर्तमान में छत्रपति संभाजीनगर में तैनात है. द्वारकादास भांगे बीते कई सालों से अलग-अलग पुलिस थानों में दर्ज मामलों में अपने सुझाव के जरिये दोषसिद्धि दर में सुधार लाने के लिए काम कर रहे हैं.  

एएसआई  द्वारकादास भांगे ने मास्टर ऑफ लॉ की डिग्री के दौरान 200 से अधिक कोर्ट केस पर स्टडी की है. उन्होंने इस पर थीसिस भी लिखी है, जिसे महाराष्ट्र पुलिस में जिला स्तर के अधिकारियों को ट्रायल कोर्ट के फैसलों को स्टडी करने के लिए निर्देशित किया है. उन्होंने सरकार को कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं, जिनमें से एक है कि किसी अपराध के खिलाफ साक्ष्य इकट्ठा करने के लिए स्पेशल कैडर के गठन करना.

ये भी पढ़ें: सुप्रिया सुले पर दिए अजित पवार के बयान पर प्रफुल्ल पटेल बोले, 'अगर उन्होंने कुछ कहा है तो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्य, 15 अगस्त तक का है समय
महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्य, 15 अगस्त तक का है समय
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
'परिवार उजड़ गए, अपनों को खो दिया...' विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी
विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी, कहा- 'अपनों को खो दिया'
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
बारिश में हेडलाइट्स पड़ गईं धुंधली? ये टिप्स आएंगी काम
बारिश में हेडलाइट्स पड़ गईं धुंधली? ये टिप्स आएंगी काम
Embed widget