एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की वोटिंग से पहले 28 DSP-ACP के तबादले, जानें- किसे कहां भेजा गया?

Maharashtra DSP-ACP Transfer: महाराष्ट्र में 28 पुलिस उपाधीक्षक और सहायक पुलिस आयुक्त रैंक के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं. इससे पहले बुधवार को 300 से ज्यादा पुलिस निरीक्षकों के तबादले किए गए थे.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र के गृह विभाग ने गुरुवार को राज्य भर में 28 पुलिस उपाधीक्षक और सहायक पुलिस आयुक्त रैंक के अधिकारियों का तबादला कर दिया, जिनमें से 15 मुंबई से हैं. राज्य में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव होंगे, जबकि नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे.

एक अधिकारी ने बताया कि एसीपी मृत्युंजय हिरेमथ को कोल्हापुर के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के रूप में स्थानांतरित किया गया है. शशिकांत माने को अपराध जांच विभाग (सीआईडी) का डिप्टी एसपी बनाया गया है, जबकि कुमुद कदम को नासिक में हाइवे पुलिस के डिप्टी एसपी के रूप में नियुक्त किया गया है. सीआईडी के डिप्टी एसपी तनवीर शेख को मुंबई में एसीपी नियुक्त किया गया है.

प्रिया पाटिल को कोल्हापुर से मुंबई भेजा
कोल्हापुर की डिप्टी एसपी प्रिया पाटिल को मुंबई में एसपी की पोस्ट पर स्थानांतरित किया गया है. महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस विभाग में तबादलों का दौर जारी है. इससे पहले बुधवार को महाराष्ट्र पुलिस महानिदेशक ने राज्य भर में 300 से ज्यादा पुलिस निरीक्षकों का तबादला किया था. महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद 15 अक्टूबर से आदर्श आचार संहिता लागू है.

दूसरी तरफ कांग्रेस की तरफ से राज्य की पुलिस महानिदेशक (DGP) रश्मि शुक्ला को हटाने की मांग की जा रही है. कांग्रेस के महाराष्ट्र अध्यक्ष नाना पटोले ने निर्वाचन आयोग को लिखे पत्र में आरोप लगया है कि डीजीपी ने बीजेपी का पक्ष लिया है, इसलिए उनके पद पर बने रहने से निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चुनाव कराने पर संदेह पैदा होगा. ऐसे में उन्हें पद से हटाया जाए.

इसके साथ पत्र में कहा गया कि डीजीपी ने राज्य में विभिन्न सीपी और एसपी को विपक्षी नेताओं पर झूठे मामले दर्ज करने के निर्देश दिए थे. उनका दृष्टिकोण पहले भी विवादास्पद रहा है. निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए डीजीपी शुक्ला को बर्खास्त किया जाए.

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र की DGP पर भड़के संजय राउत, 'रश्मि शुक्ला बीजेपी के लिए काम करती हैं, हमलोगों का फोन...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आमिर खान को कांग्रेस की नसीहत, एक्टर ने कहा था, '3 इडियट्स सोनम वांगचुक पर आधारित नहीं'
आमिर खान को कांग्रेस की नसीहत, एक्टर ने कहा था, '3 इडियट्स सोनम वांगचुक पर आधारित नहीं'
Mumbai News: पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में मुंबई के 30 युवक, ATS की सख्त नजर
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में मुंबई के 30 युवक, ATS की सख्त नजर
दोनों NCP का होने जा रहा मर्जर? शरद पवार गुट महायुति में होगा शामिल? सुनील तटकरे ने दिए सारे जवाब
दोनों NCP का होने जा रहा मर्जर? शरद पवार गुट महायुति में होगा शामिल? सुनील तटकरे ने दिए सारे जवाब
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'

वीडियोज

Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है
Aamir Khan ने किया बड़ा खुलासा, बोले- Phunsukh Wangdu का किरदार Sonam Wangchuk पर आधारित नहीं था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget