एक्सप्लोरर

कल शिंदे, पवार, फडणवीस से मिलेंगे अमित शाह, CM पद पर चर्चा, 2 दिसंबर को शपथ ग्रहण संभव

Maharashtra New CM: महायुति के सीएम चेहरे को लेकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एनडीए नेताओं की बैठक होगी जिसमें महायुति के तीनों घटक दलों के नेता पहुंचेंगे.

Maharashtra Assembly Election Result 2024: महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर फंसा पेंच अब सुलझ गया है. कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे ने साफ कर दिया कि बीजेपी से जो भी सीएम होगा, उसे समर्थन देंगे. सूत्रों के मुताबिक, अब बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस और एनसीपी नेता अजित पवार 28 या 29 नवंबर को दिल्ली का दौरा कर सकते हैं.

सूत्रों की मानें तो इस दौरे पर तीनों नेता अमित शाह से भी मिलेंगे, इस दौरान सीएम कौन होगा, इस पर चर्चा हो सकती है. इस बैठक में मंत्रालयों को लेकर भी चर्चा होगी. अजित पवार और एकनाथ शिंदे को दिए जाने वाले मंत्रालय पर भी चर्चा होगी. 

2 दिसंबर को शपथ ग्रहण संभव

इस बीच सूत्रों ने ये भी बताया कि 2 दिसंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शपथ ग्रहण होगा. पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह समेत केंद्र सरकार के मंत्री, एनडीए के सभी मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और बड़े व्यवसायियों को शपथ ग्रहण में बुलाया जाएगा.

कौन होगा सीएम? एकनाथ शिंदे ने दिया जवाब

कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे ने आज ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक तरह से सीएम के चेहरे को लेकर सस्पेंस दूर कर दिया है. एकनाथ शिंदे ने बताया कि उन्होंने पीएम मोदी और अमित शाह से बात की है. वे मेरा विचार ना करके बल्कि राज्य की जनता का विचार कर निर्णय लें. शिंदे ने कहा कि उनके मन में सीएम बनने की लालसा नहीं है और जो निर्णय लेंगे उन्हें स्वीकार होगा. वह महाराष्ट्र की आजीवन सेवा करना चाहते हैं. 

मैंने ऐतिहासिक निर्णय लिए- एकनाथ शिंदे

एकनाथ शिंदे ने कहा, ''ढाई साल पीएम मोदी और अमित शाह ने मुझे सपोर्ट किया. मेरे पीछे खड़े रहे.  इसी वजह से पूरी ताकत से दिन-रात काम करता रहा. मैं नरेंद्र मोदी और अमित शाह का आभार व्यक्त करता हूं. उन्होंने मुझे ताकत दी, जनता का काम पूरे करने के लिए फंड दिए. ढाई साल में राज्य की प्रगति की रफ्तार बढ़ाने में मैं कामयाब हो सका.'' उन्होंने कहा कि जब केंद्र सरकार का समर्थन होता है तो राज्य की प्रगति दोगुना होती है. मैंने अपने कार्यकाल में ऐतिहासिक निर्णय लिए जिसका मुझे गर्व है. 

उन्होंने कहा कि जब देवेंद्र फड़णवीस की सरकार थी तो राज्य नंबर वन पर था. एमवीए की सरकार आने पर राज्य पीछे चला गया. ढाई साल में मैंने राज्य को पहले नंबर पर लाकर रखा है.

ये भी पढ़ें- Maharashtra CM Oath Ceremony: महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण जिस दिन होगा उस दिन कैसी रहेगी ग्रहों की स्थिति?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र के सोलापुर में गिरा स्कूल का स्लैब, 13 छात्र घायल
महाराष्ट्र के सोलापुर में गिरा स्कूल का स्लैब, 13 छात्र घायल
मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा
दूध के नाम पर जहर का खेल! डेयरी पर FDA की रेड, 950 किलो मिलावटी पनीर-घी जब्त
दूध के नाम पर जहर का खेल! डेयरी पर FDA की रेड, 950 किलो मिलावटी पनीर-घी जब्त

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Train News: ट्रेन की रिजर्व सीट पर कब्जा, शिकायत भी नहीं आई काम, रेलवे भरेगा जुर्माना
Train News: ट्रेन की रिजर्व सीट पर कब्जा, शिकायत भी नहीं आई काम, रेलवे भरेगा जुर्माना
Embed widget