एक्सप्लोरर

Maharashtra CM Oath Ceremony: महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण जिस दिन होगा उस दिन कैसी रहेगी ग्रहों की स्थिति?

Maharashtra CM Oath Ceremony: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब 29 नवंबर को शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है. ज्योतिष से जानते हैं शपथ ग्रहण के दिन कैसी रहेगी ग्रहों की स्थिति.

Maharashtra CM Oath Ceremony: महाराष्ट्र में हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव (Assembly Election) में महायुति को पूर्ण बहुमत मिला है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) सर्वाधिक मजबूत दल के रूप में उभर कर आई है.

इन चुनावों में सफलता पाकर महायुति (Mahayuti) का आत्मविश्वास चरम पर है और अब 29 नवंबर 2024 को शपथ ग्रहण समारोह होने की संभावना है. हमने ज्योतिष के नजरिए से जानने की कोशिश की है कि शपथ ग्रहण के दिन ग्रहों की क्या स्थिति रहेगी, जिससे आने वाली सरकार के कामकाज के बारे में जाना जा सके.

शपथ ग्रहण के दिन ग्रहों की स्थिति:-

  • 29 नवंबर 2024 को सुबह 11:00 बजे की कुंडली देखें तो यह ज्ञात होता है कि मिथुन लग्न की कुंडली में लग्नेश बुध, सूर्य के साथ छठे भाव में होंगे. मंगल अपनी नीच राशि कर्क में दूसरे भाव में, चंद्रमा केतु के साथ युति करते हुए चतुर्थ स्थान में, शुक्र सप्तम भाव में, शनि नवम भाव में और राहु दशम तथा बृहस्पति द्वादश भाव में होंगे.
  • चंद्रमा उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में होंगे तथा दशम भाव पर राहु (Rahu) का प्रभाव और चौथे भाव में चंद्र और केतु की युति तथा लग्नेश बुध का छठे भाव में उपस्थित होना कुछ असामान्य सी स्थिति दर्शा रहा है. इस स्थिति को देखते हुए कहा जा सकता है कि सरकार को भविष्य में किसी धोखे का सामना करना पड़ सकता है या ऐसी भी संभावना हो सकती है कि आने वाले समय में महायुति में कुछ दरार आ जाए और कुछ लोग विपक्षियों के साथ मिल जाएं.
  • ऐसी भी संभावना है कि कुछ लोगों का नाम ऐसी गतिविधियों में आए, जिससे उनकी विधायकी खतरे में पड़ सकती है. इस शपथ ग्रहण में देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) के लिए कठिन चुनौती भरा समय है. क्योंकि एक तरफ तो यह प्रबल संभावना है कि उन्हें ही मुख्यमंत्री (Maharashtra CM) बनाया जाएगा. लेकिन कुछ परिस्थितियां ऐसी भी बन रही है कि अंतिम समय पर उनको मुख्यमंत्री न बनाकर कुछ और बड़ी जिम्मेदारी दी जाए और कोई नया चेहरा मुख्यमंत्री के रूप में सामने आए.
  • इसके साथ ही एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) को भी कुछ बड़ा कार्यभार दिया जा सकता है. ऐसा भी संभव है कि उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल में कहीं स्थान मिल जाए. चंद्रमा का केतु के साथ चौथे भाव में दूषित होना यह बताता है कि कहीं ना कहीं दलों के मध्य आपसी असंतुष्टि का भाव हो सकता है और कुछ विरोधी भी प्रबल रहेंगे जिसका पार्टी को संघर्ष के साथ सामना करना होगा. सरकार जरूर महायुति की होगी लेकिन ऐसी संभावना है कि सरकार को आने वाले 2 वर्षों में कांटों की सेज पर चलना पड़े और कुछ समस्याएं सरकार चलाने में आ सकती हैं.

हमारी शुभकामनाएं सरकार के साथ है और हम यही चाहते हैं कि महाराष्ट्र में एक अच्छी सरकार और मजबूत सरकार बने जो जनता की भरपूर देखभाल करे और उनके कार्य में थोड़ा भी विलंब ना करे, जिससे जनता खुशी से रह सके.

ये भी पढ़ें: Hast Rekha: हथेली की किन रेखाओं से पता चलता है सरकारी नौकरी मिलेगी या नहीं

[नोट- उपरोक्त दिए गए विचार लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं. यह ज़रूरी नहीं है कि एबीपी न्यूज़ ग्रुप इससे सहमत हो. इस लेख से जुड़े सभी दावे या आपत्ति के लिए सिर्फ लेखक ही जिम्मेदार है.]

रुचि शर्मा एक कुशल एस्ट्रोलॉजर हैं, दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें विशेष महारत प्राप्त है. इन्हें 10 साल का अनुभव है. ज्योतिष और अध्यात्म की किताबें पढ़ना इनका शौक है, खाली समय में इन्हें संगीत सुनना अच्छा लगता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 7 November 2026: प्रीति योग से इन 4 राशियों को बड़ा लाभ, धनु का बड़ा सौदा और मकर को पदोन्नति!
Kal Ka Rashifal 7 November 2026: प्रीति योग से इन 4 राशियों को बड़ा लाभ, धनु का बड़ा सौदा और मकर को पदोन्नति!
Dhanteras 2026: धनतेरस पर न खरीदें ये 7 अशुभ चीजें, राहु-शनि दोष से हो सकता है नुकसान
धनतेरस पर न खरीदें ये 7 अशुभ चीजें, राहु-शनि दोष से हो सकता है नुकसान
Dhanteras 2026: धनतेरस पर खरीदारी व पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें राशि अनुसार क्या खरीदें
धनतेरस पर खरीदारी व पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें राशि अनुसार क्या खरीदें
Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: धनतेरस पर सिंह के धन और मीन के व्यापार का कैसा रहेगा हाल? पढ़ें राशिफल
Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: धनतेरस पर सिंह के धन और मीन के व्यापार का कैसा रहेगा हाल? पढ़ें राशिफल

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'INDIA गठबंधन ने जुल्म ढाए...' गृह मंत्री अमित शाह का विपक्ष पर तीखा हमला
'INDIA गठबंधन ने जुल्म ढाए...' गृह मंत्री अमित शाह का विपक्ष पर तीखा हमला
'BJP कौन होती है', भड़क उठे इमरान मसूद, बोले- 'कांग्रेस के मामलों में न घुसें'
'BJP कौन होती है', भड़क उठे इमरान मसूद, बोले- 'कांग्रेस के मामलों में न घुसें'
CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी
CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' के आते ही 'जेलर 2' की कमाई को लगा झटका, 22वें दिन का कलेक्शन शॉकिंग
'रामायण' के आते ही 'जेलर 2' की कमाई को लगा झटका, 22वें दिन का कलेक्शन शॉकिंग
राजस्थान: सरपंच और वार्ड पंचों के नतीजे घोषित, सियासी और रसूखदारों को मिली हार
राजस्थान: सरपंच और वार्ड पंचों के नतीजे घोषित, सियासी और रसूखदारों को मिली हार
चुनाव हारने के बाद भी झुकने को तैयार नहीं ट्रंप, डेमोक्रेट्स से दो-दो हाथ की तैयारी
चुनाव हारने के बाद भी झुकने को तैयार नहीं ट्रंप, डेमोक्रेट्स से दो-दो हाथ की तैयारी
ICAI CA Foundation रिजल्ट जारी, 18.93% उम्मीदवार हुए पास, देखें टॉपर्स की लिस्ट
ICAI CA Foundation रिजल्ट जारी, 18.93% उम्मीदवार हुए पास, देखें टॉपर्स की लिस्ट 
Washing Machine Cleaning: क्या धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? जानें असली वजह
क्या धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? जानें असली वजह
Embed widget