एक्सप्लोरर

छठी बार महाराष्ट्र के डिप्टी CM बने अजित पवार, मुख्यमंत्री बनने की जता चुके हैं ख्वाहिश

Ajit Pawar takes Oath: एनसीपी चीफ अजित पवार एकबार फिर डिप्टी सीएम बन गए हैं. उन्होंने 4 दिसंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह साफ कर दिया था कि वह फिर से शपथ लेने जा रहे हैं.

Maharashtra CM Oath: एनसीपी चीफ अजित पवार (Ajit Pawar) ने गुरुवार को डिप्टी सीएम पद की शपथ ली. यह छठी बार है जब वह महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम बने हैं. इससे पहले एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे के कार्यकाल में भी वह डिप्टी सीएम बनाए गए थे. अजित पवार बारामती विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं जो कि उनकी पारंपरिक सीट है. वो सीएम बनने की ख्वाहिश जता चुके हैं. हालांकि, वो ये भी कह चुके हैं कि सीएम बनने के लिए उतने विधायक भी होने चाहिए.

कब-कब ली डिप्टी सीएम पद की शपथ?

2024- आज (5 दिसंबर) को छठी बार डिप्टी सीएम पद की शपथ ली.

2023- अजित पवार ने 2 जुलाई 2023 को डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी. तब एकनाथ शिंदे सीएम थे. 

2022- इसके पहले 30 दिसंबर को डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी तब उद्धव ठाकरे सीएम थे. इस पद पर 29 जून 2022 तक बने रहे.

2019- देवेंद्र फडणवीस 2019 में जब दूसरी बार चार दिन के लिए सीएम रहे थे तब भी डिप्टी सीएम अजित पवार को बनाया गया था. 

2012- कांग्रेस-एनसीपी की सरकार में 2012 में अजित पवार को डिप्टी सीएम बनाया गया था. वह सितंबर 2014 तक इस पद पर थे.

2010- अजित पवार को पहली बार डिप्टी सीएम बनने का मौका मिला था. उस वक्त महाराष्ट्र में कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन की सरकार थी. सीएम पृथ्वीराज चव्हाण थे. अजित पवार पूर्व में डिप्टी सीएम के अलावा वित्त मंत्रालय, राजस्व, ऊर्जा, जल संसाधन,जल आपूर्ति और योजना विभाग की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं.

लोकसभा चुनाव में मिला झटका, विधानसभा में किया कमबैक

अजित पवार ने पिछले साल जुलाई महीने में चाचा शरद पवार के खिलाफ बगावत करते हुए एनसीपी का अलग गुट बना लिया था. इसके बाद महायुति सरकार में शामिल हो गए थे. इतना ही नहीं उन्होंने पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न पर भी दावा कर दिया था. दोनों ही अजित पवार के हिस्से में गई. 2024 लोकसभा चुनाव में अजित पवार गुट को झटका लगा. उसकी अपेक्षा अनुरूप सीटें नहीं आई लेकिन विधानसभा चुनाव में इसने कमबैक किया और 41 सीटें जीत ली. 

ये भी पढ़ें- एकनाथ शिंदे ने ली डिप्टी CM पद की शपथ, लेकिन महाराष्ट्र में पिक्चर अभी बाकी है!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अब बिना टाइम दिए...', टैक्सी-रिक्शा चालकों को महाराष्ट्र सरकार का अल्टीमेटम!
'अब बिना टाइम दिए...', टैक्सी-रिक्शा चालकों को महाराष्ट्र सरकार का अल्टीमेटम!
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
पुणे के सिंहगढ़ किले में कपड़ों को लेकर विवाद, पर्यटकों में मारपीट
पुणे के सिंहगढ़ किले में कपड़ों को लेकर विवाद, पर्यटकों में मारपीट
सर्जियो गोर ने की CM फडणवीस की तारीफ तो अमृता बोलीं, 'देश की...'
सर्जियो गोर ने की CM फडणवीस की तारीफ तो अमृता बोलीं, 'देश की...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
एप्पल, मैंगो या फिर अनार, किस फल की खेती बनाती है मालामाल?
एप्पल, मैंगो या फिर अनार, किस फल की खेती बनाती है मालामाल?
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
JMI के छात्रों का TCS में जलवा, 34 को नौकरी और 11.59 लाख तक पैकेज
JMI के छात्रों का TCS में जलवा, 34 को नौकरी और 11.59 लाख तक पैकेज
Embed widget