एक्सप्लोरर

Bal Thackeray Jayanti 2023: तय स्थान पर ही होगा शिवसेना संस्थापक की जयंती का कार्यक्रम, बंबई हाईकोर्ट ने दी मंजूरी

कल्याण डोम्बिवली नगर निकाय के उस आदेश को बंबई उच्च न्यायालय ने रद्द कर दिया है. जिसमें 23 जनवरी को बाल ठाकरे के जयंती समारोह के लिए उद्धव ठाकरे से मंजूरी वापस ले ली गई थी.

Maharashtra News:  बंबई उच्च न्यायालय (Bombay High Court) ने कल्याण डोम्बिवली (Kalyan Dombivali) नगर निकाय के उस आदेश को रद्द कर दिया जिसमें 23 जनवरी को बाल ठाकरे के जयंती समारोह (Bal Thackeray Jayanti)  के लिए शिवसेना (उद्धव बालसाहेब ठाकरे) गुट को दी गई मंजूरी वापस ले ली गई थी. न्यायमूर्ति सुनील शुकरे और न्यायमूर्ति एम डब्ल्यू चंदवान की पीठ ने 20 जनवरी को कल्याण डोम्बिवली नगर निगम (केडीएमसी) के उस आदेश को रद्द कर दिया जिसमें कार्यक्रम की अनुमति वापस ली गई थी. 

केडीएमसी के आदेश को किया गया रद्द 
केडीएमसी (KDMC) ने 11 जनवरी को शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट की कल्याण इकाई के प्रमुख विजय साल्वी को कल्याण शहर में 22 और 23 जनवरी को कार्यक्रम करने की अनुमति दी थी.  हालांकि, 17 जनवरी को केडीएमसी ने कोंकण डिवीजन (Konkan Division) शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता लागू होने का हवाला देते हुए अनुमति वापस ले ली. इसके बाद साल्वी ने अपने वकील राजेद दतार के जरिये केडीएमसी के रद्दीकरण आदेश को उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी. साल्वी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि आयोजन तय कार्यक्रम के मुताबिक ही होगा.

बालासाहेब ठाकरे की जंयती पर होगा कई कार्यक्रमों का आयोजन
बालासाहेब ठाकरे की जंयती पर प्रदेशभर के जिलों में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. महाराष्ट्र विधानमंडल में भी आज बालासाहेब ठाकरे (Balasaheb Thackeray)  की तस्वीर का अनावरण किया जाएगा. इस कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर (Rahul Narvekar)  ने पूरे ठाकरे परिवार को इस आमंत्रित किया है. वही ‘गेटवे ऑफ इंडिया’ उद्धव ठाकरे के पास बालासाहेब ठाकरे की प्रतिमा पर उद्धव ठाकरे श्रद्धांजलि  अर्पित करेंगे. जिसके बाद षण्मुखानंद सभागार में भी एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जाएगा. जिसमें उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे की 97वीं जयंती पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. उनके अलावा यूटीबी के नेता संजय राउत (Sanjay Raut) भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. 

यह भी पढ़ें: Bal Thackeray Jayanti 2023: बाल ठाकरे की जयंती के मौके पर आज VBA से गठबंधन कर सकते हैं उद्धव ठाकरे, 1 बजे ऐलान संभव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र ATS का एक्शन, आतंकियों के वीडियो शेयर करने वाला ड्राइवर अरेस्ट
महाराष्ट्र ATS का एक्शन, आतंकियों के वीडियो शेयर करने वाला ड्राइवर अरेस्ट
ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनियों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस किए सस्पेंड
ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनियों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस किए सस्पेंड
शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget