एक्सप्लोरर

Maharashtra NCP Crisis: क्या अजित पवार बनेंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री? संजय राउत के बयान पर NCP नेता ने किया बड़ा दावा

NCP विधायक अमोल मिटकरी ने कहा- अजित दादा के साथ 35 विधायक हैं. मैं एनसीपी के साथ हूं और रहूंगा. पार्टी में कोई टूट नहीं हुई और पार्टी एकजुट है.

NCP Political Crisis: महाराष्ट्र में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच अब राज्य के सीएम पद को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने दावा किया कि जल्द ही अजित पवार, राज्य के सीएम होंगे. उनके इस बयान पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता और एमएलसी अमोल मिटकरी ने बड़ा दावा किया है. 

मिटकरी ने कहा- अजित दादा के साथ 35 विधायक हैं. मैं एनसीपी के साथ हूं और रहूंगा. पार्टी में कोई टूट नहीं हुई और पार्टी एकजुट है. मैं कल से यहां (अजति पवार के आवास) पर हूं. कई विधायक हमसे मिलने आए. जिन 35 विधायकों ने कल अजित दादा का समर्थन किया था, वो आज भी हमारे साथ हैं. मिटकरी ने दावा किया कि अभी कई और नेता हमारे साथ आएंगे. उन्होंने संजय राउत के बयान पर कहा कि मेरी मंगलकामना है कि शिवसेना नेता ने जो कहा है कि वो सच हो जाए. उनके मुंह में घी शक्कर.

Maharashtra Political Crisis: कल डिप्टी CM पद की ली शपथ, आज आगे की रणनीति पर होगी चर्चा, अजित पवार के घर बढ़ी हलचल

'अजित दादा जल्द ही राज्य का नेतृत्व करें'
एनसीपी नेता ने कहा कि आज देवगिरी में सभी विधायक अजीत पवार से मुलाकात के लिए आ रहे हैं. मैं कल से यहीं हूं. अमोल मिटकरी ने कहा कि जिन लोगों(विधायक) ने अजीत पवार को समर्थन दिया, उन्होंने अपनी मर्जी से समर्थन दिया है किसी दबाव में नहीं दिया है.  उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा के दिन हम सभी लोग अजित पवार से मिलने आए है. हम सब की यही भावना है कि अजित दादा जल्द ही राज्य का  नेतृत्व करें.

दीगर है कि सोमवार को राउत ने दावा किया था कि एकनाथ शिदे बहुत जल्द सीएम पद से हट जाएगें. अजित पवार मुख्यमंत्री बनेंगे. उन्होंने कहा कि पहले शिवसेना में टूट हुई थी अब एनसीपी में टूट हो गयी. यह सब बीजेपी के चलते हो रहा है.महाराष्ट्र के लोग गुस्से में है और राज्य की जनता हमारे साथ है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'
'कांग्रेस में आना चाहते थे शिंदे', दावे पर उद्धव गुट ने क्या कहा?
'कांग्रेस में आना चाहते थे शिंदे', दावे पर उद्धव गुट ने क्या कहा?
मुंबई: इनकम टैक्स ऑफिस में आग लगने से हड़कंप, कर्मचारियों को किया रेस्क्यू
मुंबई: इनकम टैक्स ऑफिस में आग लगने से हड़कंप, कर्मचारियों को किया रेस्क्यू
फडणवीस करेंगे केंद्र की राजनीति? PM से मिलने के बाद साफ की तस्वीर
फडणवीस करेंगे केंद्र की राजनीति? PM से मिलने के बाद साफ की तस्वीर

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget