एक्सप्लोरर

'मैं उनके पैरों पर गिर गया, लेकिन...', देवेंद्र फडणवीस के 2019 के शपथ ग्रहण पर धनंजय मुंडे का बड़ा बयान

Maharashtra News: बीड जिले के मसाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या को लेकर धनंजय मुंडे ने कहा कि मेरी एक भयानक झूठी छवि बनाई जा रही है कि बीड का मतलब बिहार और परली का मतलब तालिबान है?

Maharashtra Politics: धार्मिक नगरी शिर्डी में एनसीपी अजित पवार गुट का दो दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ. स्थानीय निकाय चुनावों को ध्यान में रखकर आयोजित सम्मेलन में पार्टी प्रमुख और उप-मुख्यमंत्री अजित पावर, मंत्री धनंजय मुंडे और छगन भुजबल शामिल हुए. इस दौरान महाराष्ट्र सरकार में मंत्री धनंजय मुंडे ने अपने भाषण में अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस के 2019 में हुए सुबह-सुबह के शपथ समारोह को लेकर सनसनीखेज बयान दिया.

धनंजय मुंडे ने अपने भाषण में कहा, "देवेंद्र फडणवीस के 2019 में हुए सुबह-सुबह के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मैं दादा से कह रहा था कि यह एक साजिश है, आपको नहीं जाना चाहिए. मैं उनके पैरों पर गिर गया था, लेकिन दादा ने कहा कि कुछ नहीं होता है. सुनील तटकरे इसके गवाह हैं. दादा को पार्टी से निकालने की तब से एक साजिश चल रही थी."

सरपंच संतोष देशमुख की हत्या को लेकर क्या बोले मुंडे?
वहीं बीड जिले के मसाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या धनंजय मुंडे के करीबी लोगों द्वारा किए जाने के आरोपों को झेल रहे धनंजय मुंडे ने इतने दिनों में पहली बार पार्टी के मंच से अपनी सफाई दी. मुंडे ने कहा, "मुझे जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है, लेकिन मैं अभिमन्यु नहीं, अर्जुन हूं. मेरी एक भयानक झूठी छवि बनाई जा रही है कि बीड का मतलब बिहार और परली का मतलब तालिबान है?" उन्होंने मांग की कि संतोष देशमुख के हत्यारों को फांसी दो.

अजित पवार ने की तारीफ
इस दौरान अजित पवार ने धनंजय मुंडे के भाषण की तारीफ करते हुए कहा कि पिछले दिनों से जो बवंडर उठाने का काम किया जा रहा है, उसको ठंडा करने का काम धनंजय मुंडे ने किया है. अजित पवार ने आगामी स्थानीय निकाय चुनावों के मद्देनजर पार्टी कार्यकर्ताओं से काम में जुटने और पार्टी को नई ऊंचाई पर ले जाने का आव्हान किया.

ये भी पढ़ें- शिंदे गुट के नेता राहुल शेवाले ने उद्धव ठाकरे और कांग्रेस की बढ़ा दी टेंशन, किया ये बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget