एक्सप्लोरर

MH Lok Sabha Election: शरद पवार की इस टिप्पणी से अजित पवार की पत्नी की आंखों में आए आंसू, ऐसा क्या कहा?

Sharad Pawar Statement: महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव से पहले बयानबाजी का दौर शुरू हो चुका है. शरद पवार ने अजित पवार की पत्नी को 'बाहरी' बताया है. इस टिप्पणी से सुनेत्रा पवार भावुक नजर आईं.

Baramati Lok Sabha Election Candidate: महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के लिए बारामती हॉट सीट बनी चुकी है. इस सीट से एक तरफ जहां महायुती की तरफ से अजित पवार ने एनसीपी के लिए अपनी पत्नी सुनेत्रा पवार को और दूसरी तरफ शरद पवार ने अपनी बेटी सुप्रिया सुले को उम्मीदवार बनाया है. इस बीच शरद पवार की एक टिप्पणी ने सियासी पारा बढ़ा दिया है. शरद पवार ने अजित पवार की पत्नी को 'बाहरी' बताया है. 

बारामती से एनसीपी उम्मीदवार सुनेत्रा पवार उस वक्त भावुक हो गईं, जब उनसे शरद पवार की उन्हें 'बाहरी पवार' कहने वाली टिप्पणी के बारे में पूछा गया. सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की पत्नी हैं और बारामती से एनसीपी-एससीपी सांसद सुप्रिया सुले के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं.

राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, इन दोनों नेताओं की टिप्पणियों ने समाज में गहरी जड़ें जमा चुके लैंगिक पूर्वाग्रह के मुद्दे को भी सामने ला दिया है. बारामती संसदीय सीट, जो कि पवारों का गृह क्षेत्र है, पहली बार पवार परिवार के दो सदस्यों के बीच आमना-सामना देख रही है. अजित पवार के विद्रोह करने और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार में शामिल होने के बाद पिछले साल जुलाई में पार्टी के विभाजन के बाद से यह पहला बड़ा चुनाव है जिसका सामना राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के दो प्रतिद्वंद्वी गुटों को करना पड़ रहा है.

सुप्रिया सुले, जो शरद पवार की बेटी हैं, उनका मुकाबला उनके चचेरे भाई अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार से है. सुनेत्रा पवार सत्तारूढ़ महायुति की उम्मीदवार हैं, जबकि सुले महा विकास अघाड़ी (एमवीए) की उम्मीदवार हैं. इस सप्ताह की शुरुआत में बारामती में चुनाव प्रचार करते समय, अजित पवार ने मतदाताओं से कहा कि उन्होंने उनके चाचा शरद पवार की बेटी को तीन बार चुना, लेकिन अब उन्हें उनकी बहू को चुनना चाहिए.

ये भी पढ़ें: क्या बीजेपी, एकनाथ शिंदे और अजित पवार गुट के लिए प्रचार करेंगे राज ठाकरे? MNS प्रमुख ने खुद बताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
'उन्हें और उनकी फैमिली को...', सौरभ दास को लेकर अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
'उन्हें और उनकी फैमिली को...', सौरभ दास को लेकर अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget