एक्सप्लोरर

Nanded Bypoll: नांदेड़ लोकसभा सीट पर 20 नवंबर को उपचुनाव, कांग्रेस सांसद के निधन से खाली हुई सीट

Nanded Bypoll 2024: महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट कांग्रेस ने जीती थी लेकिन उनके निर्वाचित सांसद का अगस्त में निधन हो गया था. अब इस सीट पर उपचुनाव कराया जाएगा.

Nanded Bypoll: महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट पर 20 नवंबर को उपचुनाव कराया जाएगा. चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित होंगे. यह जानकारी भारत निर्वाचन आयोग ने दी. इस सीट पर उपचुनाव महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के साथ ही होंगे. विधानसभा की 288 सीटों पर भी 20 नवंबर को मतदान कराया जाएगा. नांदेड़ सीट कांग्रेस नेता वसंतराव बलवंत राव चव्हाण के निधन पर रिक्त हुई है. उनका 26 अगस्त को निधन हो गया था. 

वसंतराव 69 वर्ष के थे. वह कुछ समय से बीमार थे. उनका हैदराबाद के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था. इलाज के दौरान अस्पताल में उनका निधन हो गया था. बता दें कि अशोक चव्हाण जैसे कद्दावर नेता के साथ छोड़कर बीजेपी में चले जाने के बाद भी कांग्रेस ने नांदेड़ की सीट जीत ली थी. 

नांदेड़ सीट का इतिहास
वसंतराव वसंतराव चव्हाण ने बीजेपी के प्रतापराव गोविंदराव चिखलीकर को हराया था. वसंतराव को लोकसभा चुनाव में 528894 वोट मिले थे जबकि चिखलीकर को 469452  वोट प्राप्त हुए थे. नांदेड़ की सीट का इतिहास देखें तो कभी इस सीट को बीजेपी तो कभी कांग्रेस ने जीता है. 1996 के बाद आंकड़े पर गौर करें तो उस चुनाव में कांग्रेस के गंगाधर राव देशमुख को जीत मिली थी. इसके बाद 1998 और 1999 में कांग्रेस भास्करराव पाटील ने जीत दर्ज की थी.

कभी कांग्रेस तो कभी बीजेपी के खाते में गई है यह सीट
2004 के चुनाव में बीजेपी के खाते में यह सीट गई और दिगंबर पाटील सांसद बने. 2009 में फिर यह सीट वापस कांग्रेस के पास चली गई और भास्करराव पाटील ने जीत दर्ज की. 2014 में अशोक चव्हाण ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की. 2019 में यह सीट फिर बीजेपी ने जीती और प्रतापराव चिखलीकर ने विजय हासिल किया. हालांकि 2024 में चिखलीकर से यह सीट फिसल गई और कांग्रेस के वसंतराव ने जीत दर्ज किया.

ये भी पढ़ें- Maharashtra Election 2024 Date: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तारीख का हुआ ऐलान, जानें कब वोटिंग और नतीजे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में 7 साल की मासूम से दरिंदगी, बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड ने वॉशरूम में किया रेप
मुंबई में 7 साल की मासूम से दरिंदगी, बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड ने वॉशरूम में किया रेप
'मुझे इस बात पर कोई हैरानी नहीं...', CM उमर अब्दुल्ला के आरोपों पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
'मुझे इस बात पर कोई हैरानी नहीं...', CM उमर अब्दुल्ला के आरोपों पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
पूर्व सांसद विनायक राउत और परिवार पर बहू ने दर्ज कराया केस, गंभीर आरोपों में दर्ज हुई FIR
पूर्व सांसद विनायक राउत और परिवार पर बहू ने दर्ज कराया केस, गंभीर आरोपों में दर्ज हुई FIR
पूर्व सांसद विनायक राउत मामले में आधी रात गिरफ्तार हुआ ढोंगी बाबा, FIR में तंत्र-मंत्र के आरोप
पूर्व सांसद विनायक राउत मामले में आधी रात गिरफ्तार हुआ ढोंगी बाबा, FIR में तंत्र-मंत्र के आरोप

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget