एक्सप्लोरर

Maharashtra News: ट्रेन में बुजुर्ग से की गई थी अभद्रता, अब पीड़ित ने वीडियो जारी कर की ये अपील

Maharashtra Train Viral Video: बीते दिनों महाराष्ट्र के एक्सप्रेस ट्रेन में एक मुस्लिम बुजुर्ग के साथ अभद्रता और पिटाई की वीडियो वायरल हो गई थी. इस मामले में पुलिस ने दो संदिग्धों को पहचान कर ली है.

Maharashtra News Today: बीते दिनों महाराष्ट्र के नासिक में समुदाय विशेष के एक मुस्लिम बुजुर्ग की कई लोगों ने एक्सप्रेस ट्रेन में पिटाई कर दी. बुजुर्ग को प्रताड़ित करने वाले यात्रियों को शक था कि उनके टिफिन में गोमांस है. इस घटना की रेलवे कमिश्नर ने पुष्टि की और मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

इस पूरे घटना क्रम पर पीड़ित बुजुर्ग का बयान सामने आया है. पीड़ित बुजुर्ग के मुताबिक, उनका नाम अशरफ अली सैयद है और वह जलगांव के रहने वाले हैं. उन्होंने कहा कि ईश्वर की कृपा से वह पूरी तरह से सुरक्षित और जीवित हैं. 

पीड़ित बुजुर्ग अशरफ अली सैयद ने इस पूरे घटनाक्रम में उनके लिए आवाज उठाने वाले सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया. अशरफ अली सैयद ने लोगों से अपील की है कि वह जीवित हैं और पूरी तरह सुरक्षित हैं, इसलिए लोगों से मेरी विनती है आप कोई भी गलत कदम न उठाएं. 

क्या है पूरा मामला?
कल्याण के रहने वाले पीड़ित 72 वर्षीय बुजुर्ग अशरफ अली सैयद 28 अगस्त को एक एक्सप्रेस ट्रेन से अपनी बेटी के घर मालेगांव जा रहे थे. इस यात्रा के दौरान उनके पास कुछ सामान भी था. आरोपियों को शक था कि उनके सामान में गोमांस है. इसके बाद आरोपियों ने उनके सामान की तलाशी लेते हुए पूछताछ शुरू कर दी. 

इस दौरान आरोपी उनसे गाली गलौज करने लगे और फिर उन्हें पीटना शुरू कर दिया. इस घटना की वीडियो भी बनाई. वीडियो वायरल होने के बाद जीआरपी ने पीड़ित बुजुर्ग व्यक्ति को खोज ढूंढा और उन्हें शिकायत दर्ज कराने के लिए आग्रह किया. 

पहले तो पीड़ित अशरफ अली सैयद ने मामला दर्ज कराने के लिए राजी नहीं हुए. इस घटना के संदर्भ में ठाणे रेलवे पुलिस स्टेशन के असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर ने शिकायतकर्ता की बेटी के घर जाकर पीड़ित बुजुर्ग का बयान दर्ज किया है.

धुल से संदिग्ध आरोपी गिरफ्तार
फिलहाल इस मामले में ठाणे जीआरपी ने 4 से 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस ने जांच के बाद दो आरोपियों की पहचान कर ली है, जो धुल के रहने वाले हैं. आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की एक टीम को धुल भेजा गया है और उन्हें हिरासत में लेकर पुणे लाया जा रहा है.

शिकायतकर्ता की शिकायत के अनुसार, ठाणे रेलवे पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 189(2), 191(2), 190, 126(2), 115(2), 324(4)(5), 351(2)(3), 352 के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो की जांच कर मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

ये भी पढ़ें: ट्रेन में बुजुर्ग से युवकों ने की अभद्रता तो इमरान प्रतापगढ़ी ने पूछा पीएम मोदी से सवाल, 'क्या यही है...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में SRA-PAP फ्लैट दिलाने के नाम पर 5.57 करोड़ की ठगी, FIR
मुंबई में SRA-PAP फ्लैट दिलाने के नाम पर 5.57 करोड़ की ठगी, FIR
'प्रधान को हटाकर किसे शिक्षा मंत्री बना दिया?' प्रह्लाद जोशी पर ये बोले अभिजीत दीपके
'प्रधान को हटाकर किसे शिक्षा मंत्री बना दिया?' प्रह्लाद जोशी पर ये बोले अभिजीत दीपके
अभिजीत दीपके परिवार से मुलाकात पर बौखलाई BJP! शिंदे से की नेताओं पर कार्रवाई की मांग
अभिजीत दीपके परिवार से मुलाकात पर बौखलाई BJP! शिंदे से की नेताओं पर कार्रवाई की मांग
स्कूटर संग गड्ढे में गिरी महिला, पति की आंखों के सामने ट्रक ने कुचला
स्कूटर संग गड्ढे में गिरी महिला, पति की आंखों के सामने ट्रक ने कुचला

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
Embed widget